बच्चा गोद में और मिल गई महिंद्रा में जॉब, यूजर्स के कमेंट पर आनंद महिंद्रा दिया दिलचस्प जवाब

X
By - टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्ली |12 Aug 2018 12:32 PM
कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर पलंग से उतरते एक बच्चे का वीडियो वायरल हुआ था। इसी वीडियो पर महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने ट्विटर पर एक मजेदार ट्वीट किया है जो वायरल हो रहा है।
कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर पलंग से उतरते एक बच्चे का वीडियो वायरल हुआ था। इसी वीडियो पर महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने शनिवार को ट्विटर पर एक मजेदार ट्वीट किया है अब जो वायरल हो रहा है।
आपको बता दें की कुछ दिनों पहले वीडियो आया था जिसमें एक बच्चा पलंग से उतरने की तरकीब लगाता है। वह पहले तकिये को नीचे गिराता है और फिर आराम से बिना चोट लगे नीचे उतरता है।
इस वीडियो से प्रभावित महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आंनद महिंद्रा ने ट्विटर पर एक दिलचस्प ट्वीट किया है। मजे की बात तो यह है उन्होंने उस छोटे से बच्चे को अभी ही जॉब ऑफर कर दिया है।
OK, I want to make a Forward contract for recruitment of this kid once he’s done with college. He’ll make sure all our projects have a soft landing! What a little genius... pic.twitter.com/pR0vP5AEvC
— anand mahindra (@anandmahindra) August 11, 2018
उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि कॉलेज पूरा करने के बाद मैं इस बच्चे को अपनी कंपनी में पहले ही जॉब दूंगा। जिस तरह से इसने अपने उतरने के लिए लैडिंग का प्लॉन बनाया है। इससे यह साबित होता है कि यह हमारे सभी प्रोजेक्ट की सॉफ्ट लैंडिंग करेगा।
इस ट्वीट को काफी लोगों ने पसंद किया है। लोग लगातार इस ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इस दौरान एक लड़की ऐश्वर्या ने महिंद्रा को ट्वीट करते हुए यह कि सर यह मेरा वीडियो है। मैं कब से आपके ऑफिस आ आऊं।
इसे भी पढ़ें: पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा पिछड़ों के सशक्तिकरण में मील का पत्थर : सांसद हुकुमदेव नारायण
इस यूजर्स के नहले पर आनंद महिंद्रा ने दहला मारते हुए कहा कि आप भी उसी बच्चे की तरह चालाक हैं। इस पर एक और यूजर ने उसी तरह का वीडियो पोस्ट करते हुए कहा इस बच्चे को भी नौकरी दें।
बता दें कि कुछ दिनों पहले कांवड़ियों के द्वारा पुलिस की गाड़ी में तोड़फोड़ के मामले में भी आनंद महिंद्रा ने ट्वीट कर इस पर चिंता जतायी थी। उन्होंने कहा कि यह भीड़ की तानाशाही है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS