डेरा सच्चा सौदा मामले पर बोला चीन, हमसे बाद में निपट लेना पहले...

डेरा सच्चा सौदा मामले पर बोला चीन, हमसे बाद में निपट लेना पहले...
X
भारत सरकार अपने घरेलू विवादों से लोगों का ध्यान भटका कर डोकलाम पर खिंचने की कोशिश कर रही है।

भारत और चीन के बीच चल रहे डोकलाम विवाद के बीच चीन ने भारत नसीहत देते हुए कहा कि वो पहले अपने घर के विवाद सुलझा ले, उसके बाद डोकलाम पर भी बात कर लेंगे।

चीन का इशारा डेरा सच्चा सौदा गुरमीत राम रहीम सिंह को दोषी करार दिए जाने के बाद हुए हिंसा की ओर है। चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स में लिखा गया है कि जिस तरह से राम रहीम के मामले में 38 लोग मारे गए वो इस बात का खुलासा करते हैं कि भारत के अंदर कितने विवाद चल रहे हैं।

इसे भी पढ़ेंः बलात्कारी बाबा राम रहीम के इलाके में चलती थी अलग करेंसी

अखबार में यह भी कहा गया है कि भारत सरकार अपने घरेलू विवादों से लोगों का ध्यान भटका कर डोकलाम पर खिंचने की कोशिश कर रही है। हालांकि अखबार ने इस बात के किसी भी सबूत होने से इनकार कर दिया है।

इस बीच आपको बता दें कि भारत की तरफ से डोकलाम विवाद पर आखिरी बार 16 जून को बयान आया था, लेकिन चीनी मीडिया की तरफ से लगातार कई बार आक्रमक लेख लिखे जा चुके हैं। इतना ही नहीं चीनी मीडिया कई बार भारत का मजाक भी उड़ा चुका है।

अखबार में कहा गया है कि हमें उम्मीद है कि भारत जल्द चीनी क्षेत्र से अपनी सेना से हटा लेगी और अपने आंतरिक मसलों को सुलझाने की कोशिश करेगी।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story