संसद में हंगामा: चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष लामबंद, CEC के खिलाफ ला सकता है महाभियोग

राहुल गांधी बनाम चुनाव आयोग विवाद: महाभियोग प्रस्ताव पर सियासी संग्राम
Voter List Sir Controversy : वोटर लिस्ट में कथित गड़बड़ी और बिहार में कराए गए SIR के मुद्दे पर विपक्ष लामबंद है। सड़क से लेकर संसद तक इस मुद्दे का कड़ा विरोध हो रहा है। इंडिया गठबंधन के सांसद मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ महाभियोग लाने के संकेत दिए हैं। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा, जल्द इस पर फैसला लेंगे। वहीं AAP सांसद संजय सिंह और TMC सांसद कल्याण बैनर्जी ने भी विरोध जताया है।
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पिछले दिनों चुनाव आयोग पर वोट चोरी के गंभीर आरोप लगाए थे। उनका कहना है कि मतदाता सूचियों में गड़बड़ी कर बीजेपी को फायदा पहुँचाया जाता है। वहीं, मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार ने रविवार को प्रेस कान्फ्रेंस कर इन आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया है। साथ ही राहुल गांधी से माफी मांगने को कहा है।
राहुल गांधी के आरोप क्या हैं?
राहुल गांधी ने महाराष्ट्र, कर्नाटक और हरियाणा में वोटिंग के दौरान बड़े पैमाने पर गड़बड़ी का आरोप लगाया है। उन्होंने पीपीटी प्रस्तुत कर बेंगलुरु सेंट्रल के महादेवपुरा इलाके में 1 लाख से ज्यादा वोट फर्जी वोटर होने की जानकारी दी। कहा, चुनाव आयोग सत्ताधारी बीजेपी को फायदा पहुंचाने मतदाता डेटा में हेरफेर करता है।
चुनाव आयोग का जवाब
मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार ने पलटवार करते हुए कहा, राहुल गांधी संविधान का अपमान कर रहे हैं। उनके सभी आरोप बेबुनियाद हैं। वह 7 दिन के अंदर शपथ-पत्र दें या फिर देश से माफी मांगें। अगर वह हलफनामा नहीं देते तो यह मान लिया जाएगा कि उनके सभी आरोप झूठे हैं।
INDIA गठबंधन की रणनीति
सूत्रों के मुताबिक, INDIA गठबंधन अब मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाने की तैयारी कर रहा है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने पूछा, क्या चुनाव आयोग सुप्रीम कोर्ट के 14 अगस्त के आदेश को लागू करेगा?
महाभियोग प्रस्ताव की प्रक्रिया
मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने के नियम सुप्रीम कोर्ट के जजों की तरह हैं। संविधान का आर्टिकल 324 (5) के तहत इसके लिए संसद में महाभियोग लाया जाता है। इसके लिए दो-तिहाई बहुमत जरूरी है। प्रस्ताव दोनों सदनों (लोकसभा और राज्यसभा) में विस्तृत चर्चा के बाद दो तिहाई बहुमत से पारित किया जाता है। संसद से प्रस्ताव पारित होने के बाद उसे अंतिम मंजूरी राष्ट्रपति देती हैं।
FAQs
Q. राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर क्या आरोप लगाए?
A. उन्होंने कहा कि बीजेपी की मदद से लाखों वोट चोरी किए गए।
Q. चुनाव आयोग ने क्या कहा?
A. आयोग ने सभी आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए राहुल गांधी से माफी की मांग की।
Q. महाभियोग प्रस्ताव क्या है?
A. यह प्रक्रिया मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने के लिए संसद में चलाई जाती है।
Q. महाभियोग प्रस्ताव पास कैसे होगा?
A. लोकसभा और राज्यसभा दोनों में 2/3 बहुमत जरूरी है।
Q. सुप्रीम कोर्ट की इसमें क्या भूमिका है?
A. सुप्रीम कोर्ट ने मतदाता सूची सुधारने का आदेश दिया है।
Q. विपक्ष की रणनीति क्या है?
A. INDIA गठबंधन महाभियोग प्रस्ताव लाने और जनता के बीच चुनाव आयोग की साख पर सवाल उठाने की तैयारी कर रहा है।
