'शपथ-पत्र दें या माफी मांगें': वोट चोरी के आरोपों पर ECI का पलटवार, राहुल गांधी को दी चुनौती

वोट चोरी: ECI बोला-राहुल गांधी एफिडेविड दें या फिर माफ़ी मांगें
X

वोट चोरी: ECI बोला-राहुल गांधी एफिडेविड दें या फिर माफ़ी मांगें

वोट चोरी आरोपों पर चुनाव आयोग ने राहुल गांधी पर किया पलटवार। कहा, शपथ पत्र दें या फिर देश से माफ़ी मांगें। राहुल गांधी ने कर्नाटक के महादेवपुरा में 1 लाख वोट चोरी का आरोप लगाया।

ECI on Rahul Gandhi Vote Chori allegations: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के 'वोट चोरी' वाले आरोपों से सियासी घमासान मचा हुआ है। चुनाव आयोग (ECI) ने शुक्रवार, 8 अगस्त को मामले में कड़ी प्रतिक्रिया दी है। कहा, राहुल गांधी या तो औपचारिक घोषणा-पत्र पर हस्ताक्षर करें या फिर देश से माफी मांगें। वहीं, राहुल गांधी ने बेंगलुरू में वोट अधिकार रैली को संबोधित करते हुए चुनाव आयोग से 5 सवाल पूछे हैं।

घोषणा-पत्र पर हस्ताक्षर करने में क्या दिक्कत?
चुनाव आयोग ने यह भी कहा, राहुल गांधी को यदि अपने विश्लेषण पर भरोसा है तो घोषणा-पत्र पर हस्ताक्षर करने में उन्हें कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। अगर वे ऐसा नहीं करते हैं तो निश्चित ही उनके आरोप बेबुनियाद माने जाएंगे और उन्हें देश से माफ़ी मांगनी चाहिए।

चुनाव आयोग के मुताबिक, राहुल गांधी के पास दो विकल्प हैं या तो घोषणा-पत्र पर हस्ताक्षर करें या फिर चुनाव आयोग के खिलाफ बेतुके आरोप लगाने के लिए देश से माफ़ी मांगें।

राहुल गांधी के आरोप

दरअसल, राहुल गांधी ने गुरुवार को नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कर्नाटक के एक विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में एक लाख से ज़्यादा वोट चोरी का आरोप लगाया है। राहुल गांधी ने कहा, चुनाव आयोग ने भाजपा के साथ मिलकर बड़ी संख्या में डुप्लीकेट और फर्जी नाम मतदाता सूची में जोड़े हैं। पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन के ज़रिए उन्होंने अन्य कई गंभी आरोप लगाए।

6 राज्यों में गड़बड़ी के आरोप

राहुल गांधी ने कर्नाटक, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश सहित 6 राज्यों के विधानसभा चुनावों में गड़बड़ी के आरोप लगाए हैं। कहा, प्रधानमंत्री मोदी 25 सीटों के दम पर प्रधानमंत्री बने हुए हैं। 23 सीटों में कांग्रेस 35 हजार से कम वोटों से चुनाव हारी है। हमने इन सीटों का डेटा मांगा, लेकिन चुनाव आयोग ने नहीं दिया।

सही डेटा मिलता तो पुख्ता सबूत देते

राहुल गांधी ने कहा, चुनाव आयोग इस प्रकार की धांधली के लिए भाजपा से सांठगांठ करता है। यही कारण है कि वह हमें मशीन-पठनीय डेटा उपलब्ध नहीं करा रहा। वह सही डेटा दे देता तो हम धांधली के पुख्ता सबूत पेश करते।

राहुल गांधी के चुनाव आयोग से 5 सवाल

राहुल गांधी ने कहा, भारत का लोकतंत्र बेशकीमती है। इसकी चोरी का अंजाम बहुत भयानक होगा। देश के युवाओं को समझना होगा कि यह सिर्फ चुनावी गड़बड़ी नहीं, बल्कि देश की जनता से विश्वासघात है। उन्होंने चुनाव आयोग से निम्नलिखित 5 सवाल पूछे हैं।

  1. विपक्ष को डिजिटल वोटर लिस्ट क्यों नहीं मिल रही? क्या छिपा रहे हो?
  2. CCTV और वीडियो सबूत मिटाए जा रहे हैं - क्यों? किसके कहने पर?
  3. फर्जी वोटिंग और वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की गई - क्यों?
  4. विपक्षी नेताओं को धमकाना, डराना - क्यों?
  5. साफ-साफ बताओ - क्या ECI अब BJP का एजेंट बन चुका है?
WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story