क्या Dhruv Rathee की पत्नी पाकिस्तानी हैं?: खुद Youtuber ने सोशल मीडिया के दावों पर दिया जवाब

YouTuber Dhruv Rathee
X
YouTuber Dhruv Rathee and His Wife
YouTuber Dhruv Rathee: ध्रुव राठी ने लोकसभा चुनाव के बीच तमाम राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर वीडियो बनाए हैं। उन्होंने मोदी सरकार की जमकर आलोचना की। उनके वीडियो को खास वर्ग में काफी पसंद किया जाता है।

YouTuber Dhruv Rathee: क्या फेमस यूट्यूबर ध्रुव राठी की पत्नी एक पाकिस्तानी नागरिक है? यह सवाल सोशल मीडिया पर तेजी से पूछा जा रहा है और तमाम दावे भी गढ़े जा रहे हैं। इस पर खुद ध्रुव राठी ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने मंगलवार, 30 अप्रैल को अपनी पत्नी के बारे में सोशल मीडिया पर चल रही खबरों को फेक बताया है।

दरअसल, कुछ वायरल पोस्ट में दावा किया गया कि ध्रुव राठी का असली नाम बदरुद्दीन राशिद लाहौरी है और उनकी पत्नी जूली एक पाकिस्तानी नागरिक है। जिसका असली नाम जुलेखा है। दोनों पाकिस्तानी सेना के संरक्षण में कराची में अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के बंगले में रहते हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सत्तारूढ़ भाजपा सरकार पर ध्रुव राठी के आलोचनात्मक वीडियो के बाद हाल ही में सोशल मीडिया पर इस तरह की पोस्टों ने जोर पकड़ लिया है।

क्या था दावा?

ध्रुव राठी ने सफाई में क्या बताया?
ध्रुव राठी ने इशारों में भाजपा आईटी सेल पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मेरे द्वारा बनाए गए वीडियो का उनके पास कोई जवाब नहीं है। इसलिए वे ये फर्जी दावे फैला रहे हैं। ध्रुव राठी ने सवाल पूछा कि मेरी पत्नी के परिवार को इसमें घसीटने के लिए आप कितने हताश हैं? आप इन आईटी सेल कर्मचारियों के घृणित नैतिक मानक को भी देख सकते हैं।

यूट्यूब पर राठी के 18 मिलियन सब्सक्राइबर्स
ध्रुव राठी ने तमाम राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर वीडियो बनाए हैं। उन्होंने मोदी सरकार की जमकर आलोचना की। उनके वीडियो को खास वर्ग में काफी पसंद किया जाता है। हाल के वीडियो जैसे क्या भारत तानाशाह बन रहा है, लद्दाख मर रहा है, और चुनावी बांड: भारत के इतिहास का सबसे बड़ा घोटाला को लाखों बार देखा गया है। इस समय ध्रुव राठी के यूट्यूब चैनल पर 18 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स हैं।

कौन हैं ध्रुव की पत्नी जूली?
ध्रुव राठी की पत्नी जूली एक जर्मन हैं। दोनों की मुलाकात जर्मनी में हुई और उनमें प्यार हो गया। 2021 में ध्रुव ने ऑस्ट्रिया के विएना में बेल्वेडियर पैलेस में शादी की थी। इससे पहले उन्होंने अपने इस रिश्ते को छिपाकर रखा था। जूली सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उनके इंस्टाग्राम बायो के अनुसार, वह मेडिकल फील्ड से हैं। घूमने फिरने की शौकीन हैं। वह एक पार्ट टाइम व्लॉगर और कंटेंट क्रिएटर भी हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story