West Bengal Election 2026: अमित शाह एक रैली में बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा- बंगाल में बीजेपी BJP सरकार बनी तो ‘चार शादियों’ पर लगेगा बैन।

West Bengal Election: पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के एक बयान ने सियासी माहौल गर्मा दिया है। उन्होंने कहा कि अगर राज्य में भाजपा की सरकार बनती है, तो ‘चार शादियों’ की प्रथा पर प्रतिबंध लगाने के लिए कानून लाया जाएगा। इस बयान के बाद राजनीतिक बहस तेज हो गई है और विपक्ष ने इसे मुद्दा बनाना शुरू कर दिया है।

अमित शाह ने विपक्षी दलों, विशेषकर टीएमसी और कांग्रेस पर तुष्टीकरण की राजनीति का आरोप लगाया। उन्होंने भीड़ से सवाल पूछते हुए कहा, "मालूम है ना कौन चार-चार शादियां कर रहा है?" उनका इशारा मुस्लिम पर्सनल लॉ के तहत मिलने वाली छूट की ओर था।

शाह ने कहा कि किसी भी लोकतांत्रिक देश में दो कानून नहीं हो सकते। उन्होंने तर्क दिया कि UCC के आने से बहुविवाह जैसी प्रथाएं खत्म होंगी और हर धर्म की महिलाओं को समान अधिकार प्राप्त होंगे।

​गृह मंत्री ने बंगाल में हो रही कथित घुसपैठ का मुद्दा भी जोर-शोर से उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी की सरकार घुसपैठियों को अपना वोट बैंक मानती है, जिससे बंगाल की डेमोग्राफी बदल रही है।

शाह ने कहा कि UCC और CAA के जरिए घुसपैठ पर लगाम लगाई जाएगी और सुनिश्चित किया जाएगा कि संसाधनों पर पहला हक भारत के नागरिकों का हो। उन्होंने जनता से आह्वान किया कि वे तुष्टीकरण की राजनीति को खत्म करने के लिए भाजपा के पक्ष में मतदान करें।