प्रयागराज : प्रयागराज महाकुंभ 2025 के दौरान अपनी सादगी और आकर्षक आंखों से इंटरनेट पर सुर्खियां बटोरने वाली मोनालिसा भोसले एक बार फिर विवादों के केंद्र में हैं।
सोशल मीडिया पर 'वायरल गर्ल' के नाम से मशहूर मोनालिसा ने केरल के एक मंदिर में अपने मुस्लिम मित्र फरमान खान के साथ शादी कर ली है। यह विवाह हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न हुआ, लेकिन इसके सार्वजनिक होते ही उत्तर प्रदेश से लेकर केरल तक हड़कंप मच गया है।
#WATCH | Thiruvananthapuram, Kerala: Monalisa Bhosle, the viral 'Rudraksha Girl' of the 2025 Maha Kumbh Mela, says, "My family wanted to get me married somewhere far away, but I didn't like that... But now I'm happy..." (11.03) https://t.co/a692sNyh5c pic.twitter.com/ONVVs7swMb
— ANI (@ANI) March 11, 2026
मंदिर में सिंदूर और मंगलसूत्र के साथ संपन्न हुई वैवाहिक रस्में
मोनालिसा और फरमान खान की शादी का जो वीडियो सामने आया है, उसमें दोनों केरल के एक मंदिर में हिंदू परंपराओं का पालन करते दिख रहे हैं। लाल और गोल्डन सिल्क साड़ी में सजी मोनालिसा के साथ फरमान खान सफेद शर्ट और पारंपरिक मुंडू पहने नजर आए।
Monalisa Bhosle, the young woman from Indore who became an internet sensation during the 2025 Mahakumbh Mela for her striking resemblance to the famous painting while selling garlands, has married her boyfriend Farman Khan today in a Hindu ceremony at the Arumanoor Nainar Temple… pic.twitter.com/90FffVEfrm
— NextMinute News (@nextminutenews7) March 11, 2026
मुस्लिम धर्मावलंबी होने के बावजूद फरमान ने हिंदू रीतियों के अनुसार मोनालिसा की मांग में सिंदूर भरा और उन्हें मंगलसूत्र पहनाया। बताया जा रहा है कि यह विवाह केरल के स्थानीय निवासियों के सहयोग से संपन्न कराया गया, जिसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
Viral Kumbh Mela fame Monalisa Bhosle has married her boyfriend Farman Khan at a temple in Thiruvananthapuram.
— TeluguBulletin.com (@TeluguBulletin) March 11, 2026
The couple reportedly sought protection from Kerala Police after facing opposition from Monalisa’s family. Wishing them strength and happiness as they begin their new… pic.twitter.com/Aceuc4pnC0
पिता से जान का खतरा और पुलिस से सुरक्षा की गुहार
शादी के तुरंत बाद मोनालिसा ने अपने परिवार, विशेषकर अपने पिता जयसिंह भोसले से अपनी जान को खतरा बताया है। उन्होंने केरल पुलिस के पास पहुँचकर सुरक्षा की मांग की और स्पष्ट किया कि वह अपनी मर्जी से फरमान के साथ रहना चाहती हैं। मोनालिसा के अनुसार, अलग-अलग धर्म होने के कारण उनका परिवार इस रिश्ते का कड़ा विरोध कर रहा है और उन्हें डराया-धमकाया जा रहा है।
पुलिस ने मोनालिसा के बालिग होने की पुष्टि करने के बाद उन्हें अपनी इच्छा के अनुसार जीवन जीने की अनुमति दे दी है, हालांकि मामला अभी भी तनावपूर्ण बना हुआ है।
डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने ये कहा 'लव जिहाद'
मोनालिसा को अपनी आगामी फिल्म 'द डायरी ऑफ मणिपुर' में ब्रेक देने वाले बॉलीवुड डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने इस विवाह पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। मिश्रा का आरोप है कि मोनालिसा एक सोची-समझी साजिश यानी 'लव जिहाद' का शिकार हुई हैं।
उन्होंने दावा किया कि मोनालिसा को ट्यूशन देने वाले एक 'दगाबाज' टीचर ने ही उनका संपर्क फरमान खान से कराया था। डायरेक्टर के मुताबिक, फरमान खुद को अभिनेता बताता है और उसने धोखे से मोनालिसा को अपने जाल में फंसाया है। मिश्रा ने यह भी कहा कि मोनालिसा फिलहाल गहरे मानसिक दबाव और डिप्रेशन में हैं।
डेढ़ साल पुराना फेसबुक प्रेम और घर से भागकर केरल पहुंचने की कहानी
मोनालिसा ने पुलिस पूछताछ में खुलासा किया कि उनका और फरमान का रिश्ता लगभग डेढ़ साल पुराना है। दोनों की पहली मुलाकात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक के जरिए हुई थी, जो धीरे-धीरे प्रेम में बदल गई। परिवार द्वारा इस रिश्ते को स्वीकार न किए जाने के डर से दोनों ने घर छोड़ने का फैसला किया और सुरक्षित रहने के लिए केरल चले गए।
एर्नाकुलम में पिता के साथ हुए विवाद के बाद मोनालिसा ने तिरुवनंतपुरम पहुँचकर पुलिस से मदद मांगी, जहा कानूनी रूप से उनके विवाह को सुरक्षा प्रदान की गई।
प्रयागराज महाकुंभ से रातों-रात स्टार बनने का सफर
मूल रूप से मध्य प्रदेश के खरगोन जिले की रहने वाली मोनालिसा की प्रसिद्धि उस समय शुरू हुई जब महाकुंभ के दौरान माला बेचते हुए उनका एक वीडियो वायरल हुआ। उनकी सादगी ने लाखों लोगों का दिल जीत लिया और उनकी तस्वीरों वाली टी-शर्ट तक बाजार में बिकने लगी थीं।
इसी लोकप्रियता के चलते उन्हें फिल्मों के ऑफर मिले और वह शूटिंग के सिलसिले में ही केरल पहुँची थीं। लेकिन अब उनकी शादी और उससे जुड़े विवादों ने उनके फिल्मी करियर और निजी जीवन दोनों को एक नई और चुनौतीपूर्ण दिशा में मोड़ दिया है।










