Logo
election banner
Spanish woman Sexual assault case: झारखंड के दुमका में स्पेनिश महिला के साथ दुष्कर्म के सभी आरोपियों को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। इस बीच पीड़िता आगे की सफर पर अपने पति के साथ नेपाल रवाना हो गई। नेपाल जाने से पहले उसने इंडिया के पुलिस की तारीफ की।

Spanish woman Sexual assault case: झारखंड के दुमका में स्पेनिश महिला के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने आठ आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है। इस मामले में अब सभी आरोपियों को  गिरफ्तार किया जा चुका है। दुमका के एसपी पीतांबर सिंह खैरवार ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। एसपी ने कहा कि सभी आराेपियों को कड़ी सजा दिलाई जाएगी। इसके लिए फॉरेंसिंक जांच के साथ ही दूसरे वैज्ञानिक अनुसंधान कराए गए हैं। इस बात की पूरी कोशिश की जा रही है कि अपराधी बच नहीं सकें। 

कुछ नई जानकारियां आई सामने
पुलिस पूछताछ में कुछ नई जानकारियों निकल कर सामने आई है। आरोपियों ने बताया कि वह वारदाता से पहले पीड़िता और उसके पति से मिले थे। पीड़िता जब दुमका के हंसडीहा थान क्षेत्र के काेच्ची गांव में पहुंची तो टेंट लगाने के लिए सुरक्षित जगह तलाश रही थी। इस दौरान इन आरोपियों ने उन्हें देखा था। साथ ही कहा था कि यह जगह टेंट लगाने के लिए सुरक्षित है। एसपी ने मीडिया को बताया कि केस को फास्ट ट्रैक किया जाएगा ताकि सभी दोषियों को जल्द सजा दिलाई जा सके। . 

नेपाल के लिए रवाना हुई पीड़िता
इस बीच स्पेनिश महिला अपने पति के साथ आगे की सफर पर नेपाल रवाना हाे गई। पीड़िता को पुलिस सुरक्षा के बीच झारखंड के दुमका से रवाना किया गया। नेपाल रवाना होने से पहले पीड़िता ने कहा कि इंडिया के लोग अच्छे हैं लेकिन मैं सिर्फ दोषियों के बारे में बात कर रही थी। भारत की पुलिस ने अच्छा काम किया है। क्विक एक्शन लेकर सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जीवन में ऐसी घटनाएं होती रहती हैं,लेकिन सफर नहीं रुकना चाहिए। मैं अपने तय रूट के मुताबिक ही सफर करूंगी।

पीड़िता को सौंपी गई मुआवजे की राशि
स्पेनिश महिला पहले बिहार के भागलपुर जाएगी और फिर वहां से नेपाल के लिए रवाना होंगी। मंगलवार को एसपी पीताम्बर सिंह खैरवार, डीसी ए दोड्डे और पीडीजे अनिल कुमार मिश्रा की मौजूदगी में पीड़िता को मुआवजे की राशि का चेक सौंपा गया। इस दौरान स्पेन के एक पत्रकार भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि पीड़िता को  झारखंड विक्टिम कंपनसेशन स्कीम के तहत यह मुआवजे की राशि सौंपी गई है। 

कुरमापहाड़ी इलाके में घटी थी घटना
बता दें कि सामूहिक दुष्कर्म की इस वारदात को दुमका के हंसडीहा थाने के अधिकार क्षेत्र में आने वाले कुरमापहाड़ी इलाके में अंजाम दिया गया था। स्पेन की जिस महिला के साथ वारदात को अंजाम दिया गया वह अपने पति के साथ मोटरसाइकिल से कई देशों की यात्रा करते हुए दुमका पहुंची थी। दंपति कुंजी गांव में टेंट लगाकर रुके हुए थे। इसी दौरान बीते शुक्रवार की रात आठ लोग वहां पहुंचे और महिला के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। 

5379487