Mpox in India: केरल में सामने आया मंकीपॉक्स का दूसरा मामला, दुबई से लौटा शख्स मिला पॉजिटिव

Second case of monkeypox
X
केरल में सामने आया मंकीपॉक्स का दूसरा मामला, दुबई से लौटा शख्स मिला पॉजिटिव।
Mpox in India: भारत में Mpox का दूसरा मामला सामने आया है। यह मामला केरल में दर्ज किया गया है। मरीज का इलाज अस्पताल में चल रहा है और उसकी स्थिति नियंत्रण में है।

Mpox in India : भारत में मंकीपॉक्स (Mpox) का दूसरा मामला सामने आया है। केरल के मलप्पुरम में एक 38 वर्षीय शख्स में मंकीपॉक्स पॉजिटिव निकला है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि यह व्यक्ति हाल ही में दुबई से लौटा है, जिसके बाद उसमें लक्षण दिखे हैं। मामले के सामने आने के बाद शख्स को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज मंगलवार (18 सितंबर) को बताया कि शख्स को खुद लक्षण महसूस हुए तो उसने परिवार से अलग रहने का फैसला किया। उन्होंने बताया, "उनके सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे जो पॉजिटव निकले हैं।

दुबई से केरल आया था शख्स
वहीं जिला स्वास्थ्य अधिकारी के कहा कि यह शख्स हाल ही में दुबई से केरल आया था और बीमार होने के बाद अस्पताल में भर्ती हुआ था। बाद में उसे मंजेरी मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया। संभावित मंकीपॉक्स संक्रमण की आशंका होने पर, उनके सैंपल कोझिकोड मेडिकल कॉलेज में जांच के लिए भेजे गए थे।

दिल्ली में भी दर्ज किया गया मंकीपॉक्स का केस
आपको बता दें कि पिछले सप्ताह राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंकीपॉक्स का एक नया मामला सामने आया था। हरियाणा के हिसार का 26 वर्षीय शख्स इस वायरस से संक्रमित पाया गया और उसे दिल्ली सरकार के एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने दी चेतावनी
विश्व स्वास्थ्य संगठन की चेतावनी से अलग मामले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसे एक अलग मामला बताते हुए कहा था कि जुलाई 2022 से लेकर अब तक भारत में कुल 30 मामले दर्ज किए गए हैं। मंत्रालय ने यह भी स्पष्ट किया था कि यह मामला विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा घोषित मौजूदा पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी से अलग था, जो मंकीपॉक्स के क्लेड 1 से जुड़ा है।

यह भी पढ़ें: Chandrayaan 4: मोदी सरकार ने चंद्रयान-4 को दी मंजूरी, अब ISRO अंतरिक्ष में लिखेगा नया चैप्टर

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story