Logo
election banner
Sam Pitroda Praises Rahul Gandhi: सैम पित्रोदा अमेरिका के शहर शिकागो में हैं। उन्होंने आगामी चुनावों में राहुल गांधी की भूमिका पर कहा कि मेरे लिए, राहुल गांधी एक बहुत ही खास व्यक्ति हैं। वह शिक्षित, युवा, ऊर्जावान और बहुत पढ़े-लिखे हैं।

Sam Pitroda Praises Rahul Gandhi: अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले कांग्रेस नेता और इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने आगामी लोकसभा चुनाव और INDI गठबंधन के काम को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने राहुल गांधी को खुद के लिए बेहद खास शख्सियत बताया और उनकी जमकर तारीफ की। 

राहुल गांधी पर लगातार जुबानी हमले हो रहे
सैम पित्रोदा अमेरिका के शहर शिकागो में हैं। उन्होंने आगामी चुनावों में राहुल गांधी की भूमिका पर कहा कि मेरे लिए, राहुल गांधी एक बहुत ही खास व्यक्ति हैं। वह शिक्षित, युवा, ऊर्जावान और बहुत पढ़े-लिखे हैं। उनका साहस भी काबिले तारीफ है। पिछले काफी समय से राहुल गांधी पर लगातार जुबानी हमले हो रहे हैं। दशकों से उन्हें निशाना बनाया जा रहा है। इसके बावजूद जो उन्होंने साहस दिखाया और आगे बढ़े, उसकी सराहना होनी चाहिए। 

लोगों का नजरिया राहुल के प्रति बदला
सैम पित्रोदा ने कहा कि मुझे लगता है कि लोग राहुल गांधी को सुन रहे हैं। वे यह भी समझते हैं कि राहुल गांधी को जानबूझकर 'पप्पू' कहा जा रहा है। लोगों का नजरिया उनके प्रति लोगों का बदला है। वह राहुल गांधी की एक नेशनल डिबेट देखना चाहते हैं, जिसके जरिए लोगों को असली राहुल गांधी के बारे में पता चलेगा। तब लोग असली राहुल गांधी को देखेंगे। मुझे उम्मीद है कि लोग भारत के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, सभी बाधाओं के खिलाफ खड़े होने के उनके साहस को समझेंगे और इसमें विश्वास करेंगे। 

INDI गठबंधन बढ़िया काम कर रहा
इंडिया गठबंधन और आगामी लोकसभा चुनाव पर सैम पित्रोदा ने कहा कि मैं कहूंगा कि इंडिया गठबंधन काफी अच्छा काम कर रहा है। उनके घोषणापत्र की गुणवत्ता देखें। पी. चिदंबरम के नेतृत्व में घोषणापत्र तैयार किया गया। मेरे हिसाब से यह एक अच्छा घोषणापत्र है। लेकिन कुछ लोग कहते हैं, यह एक कम्युनिस्ट घोषणापत्र है। लेकिन मुझे नहीं लगता। यह एक मानवतावादी घोषणापत्र है। 

इंदिरा को सत्ता से बाहर किया तो क्या हुआ?
सैम पित्रोदा ने कहा कि दो महीने इंतजार करिए और हमें पता चल जाएगा कि INDI गठबंधन का घोषणा पत्र कैसा है। अभी यह अनुमान लगाने की जरूरत नहीं है कि क्या होगा। लेकिन भारतीय मतदाताओं में लोगों को आश्चर्यचकित करने की प्रवृत्ति होती है। देखिए, जब इंदिरा गांधी को सत्ता से बाहर किया तो क्या हुआ। फिर उन्हें केंद्र की सत्ता में बिठाया। इसलिए भारतीय मतदाताओं की बुद्धिमत्ता को कम मत आंकिए।

5379487