Pran Pratishtha: रामलला प्राण प्रतिष्ठा... गर्भवती महिलाओं की विशेष इच्छा, आज हो संतान का जन्म

Pregnant women want to give birth to children
X
भगवान श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा पर गर्भवती महिलाएं डिलीवरी कराने को तैयार हैं।
Ram Mandir Pran Pratishtha: गर्भवती माहिलाएं भी आज के खास दिन को ऐतिहासिक बनाना चाहती हैं।  डॉक्टर्स ने बताया कि ऐसी कुछ माहिलाएं हैं जिन्होंने अपने पतियों की सहमति से 22 जनवरी की डिलीवरी डेट चुनी है। डिलीवरी के लिए सिजेरियन ऑपरेशन कराने को तैयार हैं। 

Ram Mandir Pran Pratishtha: देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी आज भजन-कीर्तन हो रहे हैं, क्योंकि आज अयोध्या के नए मंदिर में भगवान श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा होगी। इसके साथ ही गर्भवती महिलाएं भी आज के दिन को खास बनाना के लिए डिलीवरी कराने को तैयार हैं।

बच्चे का जन्मदिन बने यादगार
देश के कई निजी अस्पताल के प्रसूति और स्त्री रोग विभाग में 22 जनवरी को प्रसव की मांग आ रही है। विशेषज्ञों ने बताया कि अधिकतर गर्भवती महिलाएं चाहती हैं कि 22 जनवरी को संतान का जन्म हो ताकि उसका जन्मदिन ऐतिहासिक हो जाए। खासतौर पर जो महिलाएं पहली बार मां बनने वाली हैं, उन्होंने डॉक्टरों से आग्रह किया है कि उनका प्रसव 22 जनवरी को ही किया जाए।

यह भी पढ़ें: Ram Mandir: 22 जनवरी को जन्मे बच्चों का कैसा रहेगा भविष्य? बन रहें 12 से अधिक शुभ योग

सामान्य प्रसव बेहतर
चिकित्सकों का कहना है कि सामान्य प्रसव ही बेहतर होता है। सिजेरियन डिलीवरी में मां और बच्चे के सामने कई तरह समस्याएं आती हैं, इसलिए गर्भवती महिलाओं व उनके परिवारों को सोच-समझकर ही निर्णय लेना चाहिए।

ज्योतिषाचार्य ने बताया इस दिन का महत्व
कई ज्योतिषाचार्य ने बताया कि 22 जनवरी का दिन बेहद शुभ है। इस दिन सर्वार्थ सिद्धि और अमृत सिद्धि योग का शुभ संयोग रहेगा। इस दौरान जन्म लेने वाले बालक उन्नति दायक रहेंगे। चंद्रमा के उच्च राशि गढ़ प्रभाव से बालक चंचल व मेधावी होता है। 22 जनवरी को अच्छा मुहूर्त दोपहर 12:17 से 12:59 बजे तक रहेगा। इस दिन शनि की कृपा विशेष रूप से बालक को प्राप्त होगी और शनि के प्रभाव से बालक साहसी बनकर उच्च पद व प्रतिष्ठा प्राप्त करेगा।

सिजेरियन डिलीवरी से होने वाले खतरे

  • प्लेसेंटा प्रीविया और एक्रीटा की समस्या हो सकती है।
  • पोस्टपार्टम हेमरेज की आशंका।
  • डीप वेन व थ्रोम्बोसिस का खतरा।
  • अगली प्रेग्नेंसी में परेशानियां होने का डर
WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story