भारतीय पुलिस के Thane, Logo और Board पर लाल और नीले रंग का क्या होता है मतलब? जानिए

Police Logo Colors
X
Police Logo Colors
Police Logo Colors: भारत में पुलिस का मुख्य काम राज्य, शहर और कस्बों में कानून व्यवस्था की स्थिति बनाए रखना है। कोई भी इमरजेंसी हो माना जाता है कि पुलिस सबसे पहले पहुंचेगी।

Police Logo Colors: देश के अलग-अलग राज्यों में कानून व्यवस्था को नियंत्रण में रखने के लिए पुलिस विभाग बने हुए हैं। कुछ बड़े शहरों में पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू है तो ज्यादातर जगहों पर एसएसपी सिस्टम से कामकाज हो रहा है। पुलिसवालों की अपनी खास वर्दी, बैज और रंग हैं। जो इन्हें दूसरे शासकीय कर्मचारियों और नागरिकों से अलग बनाते हैं। आइए, इस आर्टिकल में जानते हैं, पुलिस सेवाओं से जुड़े कुछ अनछुए पहलू...

1) भारतीय पुलिस के Logo पर लाल और नीले रंग का क्यों इस्तेमाल होता है?
- आपको बता दें कि पुलिस के लोगो में लाल रंग का इस्तेमाल इमरजेंसी का इंडिकेशन देने के लिए होता है। जबकि नीला रंग कानून और क़ानूनी तरीके से कामकाज के लिए इस्तेमाल होता है।

2) पुलिस की गाड़ियों पर लाल और नीला रंग क्यों इस्तेमाल किया जाता है?
- पुलिस की गाड़ियों में इस प्रकार के रंगों का इस्तेमाल विशेषकर इसलिए होता था कि इमरजेंसी सिचुएशन में इन्हें दूर से ही पहचान लिया जाए और अन्य गाड़ियों से उन्हें अलग किया जा सके।

3) पुलिस के लिए लाल और नीले रंग का भावनात्मक कारण क्या है?
लाल और नीला रंग पुलिस बल को मिली शक्ति और अधिकारों को भी व्यक्त करते हैं। जैसे- लाल रंग अक्सर शक्ति और त्वरित कार्रवाई से जुड़ा होता है। ऐसे ही नीला रंग वफादारी और स्थिरता को दर्शाता है।

4) सभी पुलिसवालों की वर्दी का रंग एक जैसा है तो उनकी पहचान कैसे करें?
देश के सभी राज्यों में पुलिसकर्मियों की वर्दी का रंग खाकी है। ऐसे में वर्दी पर लगे सितारे यानी स्टार और बैज के जरिए पहचान की जाती है कि कौन अधिकारी है और कौन कर्मचारी।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story