haribhoomi hindi news
PM Modi strict routine Amid Pran Pratistha: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर सख्त दिनचर्या का पालन कर रहे हैं। पीएम मोदी इन दिनों फर्श पर सोते हैं और आहार में सिर्फ नारियल पानी पीते हैं।

PM Modi strict routine Amid Pran Pratistha: अयोध्या राम मंदिर के प्रतिष्ठा समारोह से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सख्त दिनचर्या का पालन कर रहे हैं। प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले पीएम मोदी 11 दिनों के अनुष्ठान पर हैं। इस अनुष्ठान को लेकर वह बेहद अनुशासित जीवन जी रहे। प्रधानमंत्री "यम नियमों" का पालन कर रहे हैं।एक विशेष "सात्विक" आहार का पालन करते हैं। अपने भोजन में प्याज और लहसुन जैसी चीजों का त्याग कर रहे हैं। 

22 जनवरी को समाप्त होगा पीएम मोदी का अनुष्ठान
प्रधानमंत्री मोदी राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले फर्श पर सो रहे हैं और सोने के लिए सिर्फ एक कंबल का इस्तेमाल कर रहे हैं। आहार के तौर पर इन दिनों केवल नारियल पानी का सेवन कर रहे हैं। प्रधानमंत्री का यह प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान 12 जनवरी को शुरू हुआ। उनका यह अनुष्ठान 22 जनवरी को अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के साथ समाप्त होगा। 

21 जनवरी को अयोध्या पहुंच जाएंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए 21 जनवरी को अयोध्या पहुंच जाएंगे। इसके एक दिन बाद वह भगवान श्रीराम लला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा से जुड़े विधि विधानों को संपन्न करेंगे। राम मंदिर के पुजारी लक्ष्मीकांत दीक्षित सहित पुजारियों की एक टीम के नेतृत्व में, प्राण प्रतिष्ठा का मुख्य अनुष्ठान होगा। इस अनुष्ठान का शुभ समय 22 जनवरी को दोपहर 12:30 बजे तय हुआ है।

प्राण प्रतिष्ठा समारोह में 11 हजार अतिथि होंगे शामिल
राम मंदिर के अभिषेक समारोह में देश और विदेश से 11,000 से अधिक विशेष रूप से आमंत्रित अतिथि उपस्थित रहेंगे। केंद्र सरकार ने समारोह को देखते हुए अपने सभी कार्यालयों में आधे दिन की छुट्टी की घोषणा की है। प्रतिष्ठा समारोह को देखते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों को देश भर के मंदिरों में स्वच्छता अभियान आयोजित करने के लिए कहा है। पीएम मोदी ने खुद बीते सप्ताह महाराष्ट्र के कालाराम मंदिर में सफाई कर इस अभियान की शुरुआत की। 

7