परिवर्तन रैली: पीएम मोदी बोले- 'आप-दा' वालों ने दिल्ली के 10 साल बर्बाद किए, अब कमल खिलेगा

PM Modi Parivartan Rally Speech
X
PM Modi Parivartan Rally Speech
PM Modi Parivartan Rally Speech:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार (5 जनवरी) दिल्ली के रोहिणी स्थित जापानी पार्क में परिवर्तन रैली को संबोधित किया। दिल्ली की आप सरकार पर निशाना साधा। जानें क्या कहा।

PM Modi Parivartan Rally Speech:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार (5 जनवरी) दिल्ली के रोहिणी स्थित जापानी पार्क में परिवर्तन रैली को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली की पिछली सरकार आपदा से कम नहीं है। 'आप-दा' सरकार के पास न तो कोई विजन है और न ही दिल्ली वालों की परवाह। उन्होंने जोर देकर कहा कि दिल्ली को डबल इंजन सरकार की जरूरत है, जो शहर को विश्वस्तरीय राजधानी बना सके।

आने वाले 25 साल भारत के लिए बेहद अहम
पीएम मोदी ने कहा कि हम 2025 में हैं। 21वीं सदी को 25 साल बीत चुके हैं। यानी कि एक चौथाई सदी गुजर गई है। इस दौरान दिल्ली में नौजवानों की दो या तीन पीढ़ी जवान हो चुकी है। अब आने वाले 25 साल भारत के भविष्य के लिए, दिल्ली के भविष्य के बेहद अहम है। ये 25 साल भारत को विकसित राष्ट्र बनते हुए देखेंगे। अपनी आंखों के सामने विकसित भारत की यह यात्रा हम देख पाएंगे।इस गौरवशाली यात्रा में देश की राजधानी, हमारी दिल्ली का कदम से कदम मिलाकर चलना बहुत जरूरी है। हमें अपने दिल्ली को विकसित भारत की राजधानी के रूप में डेवलप करना है।

यहां सुने पीएम मोदी का पूरा भाषण:

बीते दस साल में आप-दा सरकार ने बर्बाद कर दिए
दिल्ली के हर नागरिक की इच्छा है, हम सभी का सपना है और इसलिए 21वीं सदी के इस पड़ाव पर मैं दिल्ली के लोगों से एक विषय आग्रह करने के लिए आया हूं। मैं दिल्लीवासियों से दिल्ली के उज्वल भविष्य के लिए, आपके संतानों के उज्जवल भविष्य के भाजपा को अवसर देने का आग्रह करने आया हूं। ये भाजपा ही है जो दिल्ली का विकास कर सकती है। साथियों, बीते दस साल में दिल्ली ने जिस तरह की राज्य सरकार देखी है,वो किसी आपदा से कम नहीं है। यह एहसास आज दिल्ली वालों को अच्छे से हो सका है। इसलिए अब दिल्ली में एक ही आवाज गूंज रही है-आपदा नहीं सहेंगे, बदलकर रहेंगे।

दिल्ली ने इस बार हमारे सांसदों पर भरोसा दिखाया
पीएम मोदी ने कहा कि अब दिल्ली विकास की धारा चाहती है और मुझे खुशी है कि दिल्ली का विश्वास भाजपा पर है। भाजपा पर ये विश्वास इसलिए है कि भाजपा सुशासन लाने वाली पार्टी है। भाजपा सेवाभाव से काम करने वाली पार्टी है। भाजपा सपनों को पूरा करने वाली पार्टी है। भाजपा राष्ट्र प्रथम के भाव पर समर्पित पार्टी है। भाजपा विकास के लिए समर्पित भाव से जन जन का कल्याण करते हुए आगे बढ़ने वाली पार्टी है। इसलिए देश भी भाजपा पर इतना विश्वास जता रहा है। बार बार अवसर दे रहा है। बीते वर्षों में दिल्ली के लोगों ने देखा है कि नार्थईस्ट में,पूर्वी भारत में ओड़िशा, आंध्र प्रदेश मे और हरियाणा में लगातार तीसरी बार चुना है। महाराष्ट्र ने भाजपा को इतिहास का सबसे बड़ा जनादेश दिया है। देश के लोगों ने भी लगातार तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाई है। दिल्ली ने भी एक बार फिर हमारे सभी सांसदों को अपना आशिर्वाद दिया है।

मुझे विश्वास है कि दिल्ली में कमल खिलने वाला है
पीएम मोदी ने कहा कि मुझे विश्वास है कि दिल्ली विधानसभा में भी कमल खिलने वाला है। मैं दिल्ली भाजपा के सभी कर्मठ कार्यकर्ताओं से कहूंगा कि पूरी निष्ठा के साथ दिल्ली के मतदाताओं से मीलिए। उन्हें विकास का रोड मैप बताइए। यह भाजपा ही है जो दिल्ली को दुनिया की बेहतरीन राजधानी का गौरव दिला सकती है। दिल्ली में भाजपा ने अपने सबसे बेहतरीन उम्मीदवार उतारे हैं। मैं सभी उम्मीदवारों से भी कहूंगा कि यह दिल्ली का दिल जीतने का स्वर्णिम मौका है। जीत जाइए और दिल्ली को आपदा से मुक्ति दिलाइए।

दिल्ली को बेहतरीन शहर बनाना हमारा संकल्प
पीएम मोदी ने कहा कि दिल्ली को दुनिया के बेहतरीन शहरों में से एक बनाना हमारा संकल्प है। दिल्ली गरीब और मीडियम परिवारों के सपनों को पूरा करने वाला शहर बनेगा। दिल्ली में स्पोर्ट्स से लेकर स्टार्टअप तक होगा। यहां पर अवसरों का असीम आसमान हो इसलिए भाजपा पूरे समर्पण के साथ काम करने में जुटी है। पिछली बार केंद्र की भाजपा सरकार ने दिल्ली की सुरक्षा और विकास करोड़ के लिए 75 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा दिए हैं। हम दिल्ली को दुनिया की ऐसी राजधानी बनाना चाहते हैं जिसमें भारस के विकास का विराट स्वरूप दिखे। दिल्ली को ऐसे विकास की जरूरत है, जो दुनिया के लिए अर्बन डेवलपमेंट का मॉडल बने। यह तभी हो सकता है जब दिल्ली में केंद्र और राज्य में दोनों भाजपा सरकार काम करे।

आप-दा वालों को दिल्ली के लोगों की परवाह नहीं
जिस दिल्ली की परवाह नहीं हो वह दिल्ली के लोगों का विकास नहीं कर सकते। आज भी दिल्ली को आधुनिक बनाने के लिए जितने भी काम हो वह केंद्र की भाजपा सरकार ही कर रही है। दिल्ली में जो बड़े बड़े प्रोजेक्ट्स हैं, संस्थान हैं, उसका जिम्मा केंद्र सरकार के पास ही है। दिल्ली मेट्रो अगर चप्पे-चप्पे पर पहुंची है तो यह काम भाजपा सरकार ने किया है। आज जनकपुरी और कृष्णा पार्क के लिए भी मेट्रो शुरू हो चुका है। ये जो नवो रेल प्रोजेक्ट है, ये भी केंद्र सरकार बना रही है। दिल्ली और इसके आसपास में सिक्स लेन और आठ लेन वाली सड़कें केंद्र सरकार बना रही है। भाजपा सरकार 55 हजार से ज्यादा प्रोजेक्ट यहां लाई है। गरीब लोगों के लिए घर बनाने का काम भी केंद्र सरकार कर रही है।

आप-दा वालों ने दिल्ली की कैसी हालत बना दी
आप-दा वालों ने दिल्ली के दस साल बर्बाद कर दिए। आपदा वालों को कोई भी दायित्व मिलने का मतलब है दिल्ली के लोगों को दंड मिलना है। आप जैसे ही मेट्रो से उतरते हैं, नेशनल हाइवे से कॉलोनियों की तरफ जाते हैं तो हालत खराब हो जाती है। रोड में गड्ढे, गलियों में सीवर का बहता पानी। चारों तरफ गंदगी। आपदा वालों ने दिल्ली का ये हाल कर दिया है। यहां कई इलाकों में पार्किंग के अभाव में आए दिन लोगों के बीच झगड़ा होता है। आसपड़ोस का माहौल खराब होता है। दिल्ली के कई इलाके ऐसे हैं जहां ऑटो और कैब वाले जाने से बचते हैं।

जब दिल्ली कोरोना से जूझ रहा था ये शीशमहल बनवा रहे थे
पीएम मोदी ने कहा कि दिल्ली के लाखों दुकानदारों भी आपदा से तंग आ चुके हैं। दिल्ली पर आप दा लाने वाले ये झूठा आरोप लगाते हैं कि केंद्र सरकार उन्हें काम नहीं करने देती। केंद्र सरकार उन्हें पैसे नहीं देती। ये कितने बड़े झूठे हैं इसका उदाहरण इनका शीशमहल है। आज ही एक बड़े अखबार ने सीएजी की रिपोर्ट के आधार पर शीशमहल पर हुए खर्च का खुलासा किया है। आपको यह जानकर पीड़ा होगी कि, दिल्ली के लोग कोरोना से जूझ रहे थे और जब दिल्ली के लोग ऑक्सीजन और दवाओं के लिए भटक रहे थे तब इनका पूरा फोकस शीशमहल बनवाने पर था। शीशमहल पर भारी भरकम बजट से भी तीन गुना ज्यादा पैसे खर्च किए गए।

आप-दा वालों का काला चिट्ठा खोला तो बिलबिला उठे
पीएम मोदी ने कहा कि इन्हें दिल्ली के लोगों की चिंता नहीं है। इन्हें दिल्ली के लोगों की परवाह नहीं है। इसलिए आज हर दिल्ली वाला कह रहा है कि आपदा नहीं सहेंगे, बदल कर रहेंगे। यह भाजपा सरकार ही है जो दिल्ली को तेजी से इलेक्ट्रिक मोबिलिटी से जोड़ रही है। केंद्र की भाजपा सरकार की योजना की वजह से दिल्ली में 1200 से ज्यादा इलेक्ट्रिक बसें चलने लगी है। वहीं, आप-दा वालों ने दिल्ली के ट्रांसपोर्ट सिस्टम को तबाह करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। ये आपदा वाले बसों की मेंटेनेंस पर कोई ध्यान नहीं दिया। जबसे मैंने आप-दा वालों का काला चिट्ठा खोला है, ये लोग बिलबिलाए हुए हैं।

दिल्ली के हर मौसम को आपदा काल बना दिया
पीएम मोदी ने कहा कि गर्मी आती है तो दिल्ली में पीने के पानी के लिए मारा-मारी हो जाती है। बारिश में जलभराव से मुश्किलें होती हैं। सर्दी आती है तो प्रदूषण से सांस लेना दूभर हो जाता है। इन आप-दा वालों ने दिल्ली के हर मौसम को आपदा काल बना दिया है। दिल्ली वालों की ऊर्जा साल भर आपदा से ही निपटने में लग रही है। इसलिए दिल्ली से आपदा हटेगी। विकास और सुशासन का डबल इंजन आएगा। आपदा कैसे गरीब और मिडिल क्लास की सुविधा को रोकती है, ये भी दिल्ली वालों के लिए जानना जरूरी है। आपदा सरकार यहां पर प्रधानमंत्री आवास योजना भी सही ढंग से लागू नहीं कर रही है।

केंद्र की योजनाओं को लागू नहीं कर रही आप-दा सरकार
पीएम मोदी ने कहा कि दिल्ली में पुरानी योजना के तहत बनें करीब 30 हजार घर खाली पड़े हैं। दिल्ली की आपदा सरकार ने इन घरों को किसी को आवंटित नहीं किए। भाजपा ने सैंकड़ों अनाधिकृत कॉलोनियों को रेगुलर किया ताकि लाखों लोगों का जीवन आसान हो। लेकिन, दिल्ली की आपदा सरकार इन कॉलोनियों में सीवर और पानी की समस्या का समाधान नहीं किया। देश के हर परिवार के बुजुर्गों को आयुष्मान भारत योजना के तहत लाभ हो रहा है लेकिन आपदा वाले इस बात पर अड़े हुए हैं कि आयुष्मान भारत योजना को दिल्ली में लागू नहीं होने देंगे। यह हमारे बुजुर्गों का अपमान है।

शराब घोटाले के मुद्दे पर दिल्ली सरकार काे घेरा
पीएम मोदी ने कहा कि जनलोकपाल के मुद्दे पर इस पार्टी का जन्म हुआ। भ्रष्टाचार हटाना ये उनका प्रमुख मुद्दा था। लेकिन आज इस पार्टी के ज्यादातर नेताओं पर करोड़ों के भ्रष्टाचार के मुकदमे हैं। दिल्ली में शराब घोटाला आपदा वालों ने किया। दिल्ली में आप-दा वालों ने स्कूल घोटाला किए। आप-दा वालों ने दिल्ली में प्रदूषण रोकने के नाम पर करोड़ों का घोटाला किया। दिल्ली में आपदा लाकर ये दिल्ली को तबाही की ओर ले जा रहे हैं। ये आप-दा वाले दिल्ली चुनाव में अपनी हार देखकर बौखला गई है।

बीजेपी आई तो जनहित की योजननाएं बंद नहीं होगी
आपदा वाले झूठ फैला रहे हैं। ये दिल्ली वालों को डरा रही है कि बीजेपी आएगी तो ये बंद हो जाएगा, वो बंद हो जाएगा, लेकिन मैं दिल्ली वालों को विश्वास दिलाने आया हूं कि भाजपा सरकार में दिल्ली में जनहित की कोई योजना बंद नहीं होगी। लेकिन, इसमें जो बेइमानों का ठेका है उनको बाहर निकाला जाएगा। पिछले दस साल में राज्य सरकार की जो योजनाएं सिर्फ कागज पर चली है। जिन योजनाओं में आपदा सरकार ने जनता का पैसा लूटा है, उनमें भी भाजपा सरकार ईमानदार लोगों को बिठाकर आगे बढ़ाएगी। केंद्र सरकार की जिन योजनाओं को इन आपदा वालों ने रोक रखा है, उन्हें चालू किया जाएगा।

12 हजार करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास
प्रधानमंत्री ने 12,200 करोड़ रुपए से अधिक की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इनमें दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ 'नमो भारत' कॉरिडोर का उद्घाटन भी शामिल है। यह कॉरिडोर दिल्ली को मेरठ से जोड़ेगा और 13 किलोमीटर लंबा रूट 4,600 करोड़ रुपए की लागत से तैयार किया गया है। दो दिन पहले ही पीएम मोदी ने दिल्ली में झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले को सरकारी फ्लैट्स की चाबियां सौंपी थी। इसके साथ ही विश्वविद्यालयों से जुड़े प्रोजेक्ट्स का भी उद्घाटन और शिलान्यास किया था।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story