Logo
election banner
PM Modi In Karnatka: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को कर्नाटक के बेलगावी में रैली को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस देश हित से इतना दूर हो चुकी है, परिवार हित में इतना उलझ गई है कि उसे देश की उपलब्धियां अच्छी नहीं लगती है।

PM Modi In Karnatka: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को कर्नाटक के बेलगावी में रैली को संबोधित किया। पीएम मोदी ने भाषण की शुरुआत कन्नड़ भाषा में की। पीएम मोदी ने कहा कि मैं कर्नाटक के सभी वोटर्स का अभिनंदन करता हूं। कर्नाटक में मैं जहां जहां भी गया हूं मुझे एक ही स्वर सुनाई देता है कि फिर एक बार फिर मोदी सरकार की गूंज सुनाई देता है। हम सभी लोग छत्रपति शिवाजी को मानने वाले लोग हैं। छत्रपति शिवाजी ने जीवन शक्तिशाली भारत बनाने के लिए संघर्ष किया हम सभी भगवान बसवेश्वर को मानने वाले लोग हैं। भगवान बसवेश्वर ने अनुभव मंडपम से लोकतंत्र का रास्ता बताया। 

बीते 10 साल में भारत शक्तिशाली हुआ
पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस को बीते 10 साल में भारत शक्तिशाली हुआ है। भारत की पहचान मदर ऑफ डेमोक्रेसी के तौर पर होने लगी है। भारत से 25 करेाड़ लोग गरीबी से बाहर निकले हैं। इससे हर हिन्दुस्तानी का आत्मविश्वास बढ़ा है। इसलिए देश कह रहा है कि गरीबों के कल्याण के लिए फिर एक बार मोदी सरकार। भारत जब आगे बढ़ता है तो हर हिन्दुस्तानी खुश होता है। कांग्रेस देश हित से इतना दूर हो चुकी है, परिवार हित में इतना उलझ गई है कि उसे देश की उपलब्धियां अच्छी नहीं लगती है।

कांग्रेस ने काेरोना वैक्सीन को लेकर झूठ फैलाया
आपको याद होगा कि कांग्रेस ने HAL को लेकर कितना झूठ फैलाया। कांग्रेस ने कोरोना काल में भारत की मेड इन इंडिया वैक्सीन का विरोध किया। यहां तक कह दिया कि यह बीजेपी वैक्सीन है। भारत की हर सफलता पर उन्हें शर्म आने लगी है। जैसे उनको भारत के  वैक्सीन पर भरोसा नहीं, वैसे ही उन्होंने इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन (EVM) पर सवाल उठाकर दुनिया भर में भारत को बदनाम करने की कोशिश की। अभी दो दिन पहले ही सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस वालों और उनकी पूरी टोली को करारा तमाचा मारा है। 

कांग्रेस लोगों का विश्वास तोड़ने का काम किसके इशारे पर कर रहीं?
पीएम मोदी ने कहा कि सवाल ये है कि आखिर कांग्रेस देश का नुकसान होने वाली बातों पर झूठ फैलाकर लोगों का विश्वास तोड़ने का काम किसके इशारे पर कर रही है। कांग्रेस के नेताओं ने ईवीएम पर झूठ बोला है। इसके बाद देश का हर नागरिक कहता है कि आपने इतने अहम मुद्दे पर झूठ बोलकर आपने देश के लोकतंत्र को बर्बाद करने की साजिश की है। इसके लिए आपको देश के लोगों से माफी मांगनी चाहिए।

मानसिक रूप से अंग्रेजों की गुलामी में जी रहे थे कांग्रेस वाले
पीएम मोदी ने कहा कि बीते दस साल में बीजेपी और एनडीए सरकार ने  देश के नागरिकों की ईज ऑफ लिविंग की दिशा में बहुत काम किया है। इसका एक उदाहरण है भारतीय न्याय संहिता। ये कांग्रेस वाले मानसिक रूप से अंग्रेजों की गुलामी में ही जी रहे थे। वे इससे बाहर ही नहीं आ पा रहे थे। वे तिरंगा झंडा फहराकर आजादी की बात तो कर रहे थे लेकिन हर कानून व्यवस्था में मन से अंग्रेजी की गुलामी जी रहे थे।

न्याय संहिता में दंड को नहीं न्याय को प्राथमिकता
पीएम मोदी ने कहा कि गुलामी के कालखंड से प्रेरित आजादी से पहले के कानून को क्रिमिनल जस्टिस के कानून को बीजेपी ने हटा दिया। अब भारत में न्याय संहिता में दंड को नहीं बल्कि नागरिकों को न्याय मिलने को प्राथमिकता दी गई है। इसमें आतंकवाद से जुड़े कानून को सख्त बनाया गया है। दूसरों पर अत्याचार से जुड़े कानूनों को कड़ा बनाया गया है। इसमें भारतीय साक्ष्य अधिनियम में इलेक्ट्रॉनिक एविडेंस को लेकर नए प्रावधान किए गए हैं। एक जुलाई से लागू होने के बाद यह संहिता देश के नागरिकों को बहुत लाभ मिलने वाला है। 

कर्नाटक में लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति खराब
जब से कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार आई है तब से प्रदेश में लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति बहुत खराब है। हालत बद से बदतर हो रहा है। यहां बेलगावी के चिक्कोडी में आदिवासी बहन के साथ जो कुछ भी हुआ, जैन मुनि महाराज साहब के साथ जो कुछ भी हुआ वह शर्मसार करने वाला है। पीड़ा देने वाला है। कर्नाटक की प्रतिष्ठा को धूमिल करने वाला है। हुब्बाल्ली में कॉलेज कैंपस में हमारी एक बेटी के साथ जो कुछ भी हुआ उसने देश में भूचाल ला दिया है। उस बेटी का परिवार एक्शन की मांग करता रहा, लेकिन कांग्रेस की सरकार तुष्टिकरण का दबाव के तहत उसी को प्राथमिकता देती है। उनके लिए नेहा जैसे बेटी की जिदंगी की चिंता नहीं है, उन्हें तो बस वोट बैंक की चिंता है।

कर्नाटक नहीं संभल रहा तो छोड़कर घर चले जाओ
पीएम मोदी ने कहा कि बेंगलुरु के एक कैफे में ब्लास्ट हुआ। तब भी कांग्रेस ने शुरुआत मेंं इसे लेकर गंभीरता नहीं दिखाई। यहां तक कह दिया कि गैस सिलेंडर फटा था। देश के लोगों की आंखों में धूल क्यों झोंकते हो, कांग्रेस के लोग। तुमसे अगर नहीं संभल रहा तो छोड़कर घर चले जाओ। ये वही कांग्रेस है जो जिसने वोट के लिए आतंकवाद को पनाह देने वाले प्रतिबंधित संगठन से चुनाव में मदद ली रही है। वायनाड में एक सीट जीतने के लिए उनके कारानामों का बचाव कर रही है। हालांकि, बीजेपी ने देश और समाज विरोधी पीएफआई संगठन को बैन किया है। इसके खैरखां जेल में सड़ रहे हैं। 

कांग्रेस ने हमारे इतिहास को वोट बैंक के नजरिए से लिखवाया
पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने हमारे इतिहास को हमारी आजादी की लड़ाई को भी तुष्टिकरण के नजरिए से लिखवाया है। आज भी कांग्रेस के शहजादे उसी पाप को आगे बढ़ा रहे हैं। आपने कांग्रेस के शहजादे का एक ताजा बयान जरूर सुना होगा। शहजादे का कहना है कि भारत के राजा, भारत के महाराजा अत्याचारी थे। ये गरीबों की जमीन छीन लेते थे। जब मर्जी पड़े गरीबों का सबकुछ हड़प लेते थे। कांग्रेस के शहजादे ने छत्रपति शिवाजी और चित्तूर की रानी चेन्नम्मा जैसे महान व्यक्तित्व का अपमान किया है। इनका सुशासन, इनकी देशभक्ति आज भी हम लोगों प्रेरित करती है।

शहजादे को मैसूर राजघराने का योगदान पता है क्या?
पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस के शहजादे को यह पता है क्या मैसूर राजघराने का योगदान। इनको याद नहीं रहा कि मैसूरु राजघराने को आज पूरा देश गर्व के साथ देखता है। कांग्रेस के शहजादे का बयान सोच समझकर वोट बैंक की राजनीति करने के लिए और तुष्टिकरण के लिए दिया गया बयान है। याद रखिए, शहजादे ने राजाओं महराजाओं को तो बुरा भला कह दिया आलोचना कर दी लेकिन भारत के इतिहास में जो अत्याचार नवाबों, निजामों, सुल्तानों और बादशाहों ने किए, उसकी बात पर तो शहजादे के मुंह पर ताला लग जाता है। बोलती बंद हो जाती है और राजा महाराजाओं को गाली दे रहे हैं, उनको अपमानित कर रहे हैं।

कांग्रेस को औरंगजेब के अत्याचार याद नहीं आते
पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस को औरंगजेब के अत्याचार याद नहीं आते, जिसने हमारे देश के सैंकड़ों मंदिरों को तोड़ा, हमारे मंदिरों काे अपवित्र किया। कांग्रेस औरंगजेब का गुणगान करने वाली पार्टियों के साथ खुशी से गठबंधन करती है। उनको वे लोग यह याद नहीं आते जिन्होंने हमारे देश के तीर्थों को तहस नहस किया, लोगों की हत्याएं की। गौ हत्याएं की। इनको वो नवाब याद नहीं आए जिन्होंने भारत के विभाजन में बहुत बड़ी भूमिका निभाई। कोई कल्पना कर सकता है कि बनारस के राजा के बिना बनारस हिंदू विश्वविद्यालय की स्थापना संभव हो सकती थी। क्या महारानी अहिल्याबाई होल्कर ने मंदिरों का पुनर्निमाण करवाकर हमारे आस्था स्थलों की रक्षा नहीं की।

बाबा साहेब की प्रतिभा को बड़ौदा के महाराज ने पहचाना
पीएम मोदी ने कहा कि मैं गुजरात का रहने वाला हूं। मेरा गांव गया कुंवर स्टेट में पड़ता है। यह बड़ौदा महाराज थे जिन्होंने बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर को बड़ौदा बुलाया। उन्हें पढ़ने के लिए विदेश भेजने का काम गायकवाड़ महाराजा ने किया था। कांग्रेस के शहजादे को राजा महाराजाओं का योगदान याद नहीं आता। वह वोट बैंक की राजनीति के  लिए राजा महाराजाओं के खिलाफ बोलने की हिम्मत करते हैं। नवाबों के खिलाफ, बादशाहों के खिलाफ और सुल्तानों के खिलाफ एक शब्द भी बोलने की उनमें हिम्मत नहीं है। 

कांग्रेस का तुष्टिकरण इसके मैनिफेस्टों में भी झलकता है
पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस की तुष्टिकरण की मानसिकता खुलकर देश के सामने आ रही है। यही मानसिकता कांग्रेस के मैनिफेस्टो में भी झलकती है। आज पूरा देश समझ गया है कि जहां कांग्रेस आई वहां से विकास का पलायन शुरू हो जाता है। कर्नाटक में भी यही हो रहा है। जब बीजेपी की सरकार यहां थी तो भारत में फॉरेन डायरेक्ट इनवेस्टमेंट का बड़ा हिस्सा कर्नाटक में आता था। जब से कर्नाटक में कांग्रेस सत्ता में आई है तब से रोड के, इरिगेशन के सारे काम बंद पड़ गए हैं। यहां बिजली के कट लगने से हर कोई परेशान है। उद्योगपति परेशान हैं। इसलिए लोग कहते हैं कि जहां कांग्रेस आई वहां,बर्बादी लाई। हमारा देश छोटे किसानों का देश है। कृषि क्षेत्र का कायाकल्प करने के लिए छोटे किसानों को सशक्त करें। इसलिए बीजेपी सरकार ने आठ हजार किसान उत्पादक संघ बने हैं। यह एफपीओ इनपुट कॉस्ट कम करने से लेकर किसानों को मार्केट रेट दिलाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। 

5379487