डिब्रूगढ़ (असम)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को असम दौरे के दौरान उत्तर-पूर्व भारत की पहली इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी (ELF) का उद्घाटन किया। चाबुआ एयरफील्ड से वायुसेना के C-130 विमान में सवार होकर पहुंचे पीएम का विमान डिब्रूगढ़ के मोरन बाईपास पर बनी हाईवे स्ट्रिप पर उतरा। यह लैंडिंग पूर्वोत्तर के सैन्य और आपदा प्रबंधन ढांचे के लिए ऐतिहासिक मानी जा रही है।
मोरन बाईपास पर विकसित यह एयरस्ट्रिप चीन सीमा से लगभग 300 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है, जिससे इसकी रणनीतिक अहमियत और बढ़ जाती है। भारतीय वायुसेना के सहयोग से तैयार इस सुविधा का उद्देश्य आपात स्थिति में सैन्य और नागरिक दोनों प्रकार के विमानों की लैंडिंग और टेकऑफ सुनिश्चित करना है। युद्ध जैसी परिस्थितियों या बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदाओं के दौरान यह स्ट्रिप राहत और बचाव अभियानों में तेजी लाएगी।
#WATCH | Assam witnesses a historic moment as Prime Minister Narendra Modi lands at the Emergency Landing Facility (ELF) on Moran Bypass in Dibrugarh. Here, he will witness the aerial display of fighters, transports and helicopters. The ELF is the first of its kind in Northeast… pic.twitter.com/DOp6lNqAXP
— ANI (@ANI) February 14, 2026
#WATCH | Assam: Prime Minister Narendra Modi being welcomed on the stage by CM Himanta Biswa Sarma and Union Minister Sarbananda Sonowal, in Dibrugarh.
— ANI (@ANI) February 14, 2026
PM Modi landed at the Emergency Landing Facility (ELF) on Moran Bypass in Dibrugarh.
(Video: DD) pic.twitter.com/7ruxj9J8eF
हाईवे पर दिखी फाइटर जेट्स की ताकत
प्रधानमंत्री की मौजूदगी में हाईवे पर शक्ति प्रदर्शन भी देखने को मिला। करीब 30 मिनट तक चले एरियल शो में राफेल, सुखोई Su-30MKI समेत कुल 16 लड़ाकू विमानों ने हाईवे स्ट्रिप से लैंडिंग और टेकऑफ कर अपनी ऑपरेशनल क्षमता का प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन उत्तर-पूर्व में भारत की बढ़ती सैन्य तैयारी का स्पष्ट संकेत माना जा रहा है।
#WATCH | Assam: Indian Air Force's Rafale took off from the Emergency Landing Facility (ELF) on Moran Bypass in Dibrugarh. PM Narendra Modi and others watched the take off.
— ANI (@ANI) February 14, 2026
Video: DD) pic.twitter.com/aYCApjlgJC
#WATCH | Assam: Indian Air Force's Sukhoi Su-30MKI takes off from the Emergency Landing Facility (ELF) on Moran Bypass in Dibrugarh. PM Narendra Modi and others watch the take off.
— ANI (@ANI) February 14, 2026
(Video: DD) pic.twitter.com/1s36cl7PpH
#WATCH | Assam: Air display by Indian Air Force's fighter jets at the Emergency Landing Facility (ELF) on Moran Bypass in Dibrugarh. PM Narendra Modi and others watch the air display.
— ANI (@ANI) February 14, 2026
(Video: DD) pic.twitter.com/tfxTkLPrf7
4.2 किमी मजबूत कंक्रीट स्ट्रिप
सरकारी जानकारी के मुताबिक-
- लंबाई: 4.2 किलोमीटर
- क्षमता: 40 टन तक के फाइटर एयरक्राफ्ट और 74 टन तक अधिकतम टेक-ऑफ वजन वाले ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट
- डिजाइन: बीच में कोई रोड डिवाइडर नहीं, ताकि ऑपरेशन सुगम रहें
- लागत: लगभग 100 करोड़ रुपये
सरकारी जानकारी के अनुसार, यह ELF मिलिट्री और सिविल दोनों विमानों के लिए इमरजेंसी रनवे के रूप में काम करेगी। इससे वायुसेना को क्षेत्र में बेहतर ऑपरेशनल फ्लेक्सिबिलिटी मिलेगी और आपदा के समय त्वरित सहायता पहुंचाना संभव होगा।
#WATCH | Dibrugarh, Assam: Prime Minister Narendra Modi watches a presentation on the significance of Moran Emergency Landing Facility (ELF), as Indian Air Force chief Air Chief Marshal AP Singh briefs him.
— ANI (@ANI) February 14, 2026
(Video: DD) pic.twitter.com/KAlYdAthKD
रणनीतिक और आपदा प्रबंधन में अहम
भारत-चीन सीमा के निकट स्थित होने से इसकी रणनीतिक महत्ता बढ़ जाती है। पूर्वोत्तर में सैन्य बुनियादी ढांचे को मजबूती देने के साथ-साथ यह सुविधा बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदाओं के दौरान राहत और बचाव कार्यों में भी मददगार होगी।
मोरन ELF का उद्घाटन रक्षा तैयारियों, क्षेत्रीय कनेक्टिविटी और आपदा प्रबंधन- तीनों मोर्चों पर बड़ा कदम माना जा रहा है।











