Logo
election banner
PM Modi Maharashtra Rally: पीएम मोदी ने कहा कि क्या एक कमजोर सरकार एक मजबूत राष्ट्र बना सकती है? क्या कांग्रेस सरकार भारत को नई ऊंचाइयों पर ले जा सकती है? कांग्रेस की केवल एक ही पहचान है - विश्वासघात।

PM Modi Maharashtra Rally: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव के बीच मंगलवार, 30 अप्रैल को महाराष्ट्र के दौरे पर पहुंचे। यहां उन्होंने माढा और उस्मानाबाद में रैली की। उस्मानाबाद में पीएम मोदी ने कांग्रेस पर फेक वीडियो फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हारने से बहुत डरती है। उसे पराजय का भय इतना सता रहा है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग करके नकली वीडियो उनके 'मोहब्बत की दुकान' में बेचे जा रहे हैं। वे मोदी के भाषणों और आवाज का उपयोग करके नकली वीडियो बना रहे हैं। 

ये लोग मोदी को बदलने में लगे हैं
पीएम मोदी ने कहा कि मैं आपका जीवन बदलने के लिए दिन रात एक कर रहा हूं। ये इंडी अघाड़ी वाले मोदी को बदलने के लिए पूरी शक्ति लगा रहे हैं। जिनके घोटाले मैंने रोके हैं, वो मोदी से गुस्सा होंगे या नहीं? वो मोदी को गालियां देंगे या नहीं? आजकल ये इसी काम में लगे हुए हैं।

पूरा महाराष्ट्र एनडीए के सुशासन के साथ
पीएम मोदी ने कहा कि क्या एक कमजोर सरकार एक मजबूत राष्ट्र बना सकती है? क्या कांग्रेस सरकार भारत को नई ऊंचाइयों पर ले जा सकती है? कांग्रेस की केवल एक ही पहचान है - विश्वासघात। फिलहाल, उस्मानाबाद में मेरे पति आपका ये स्नेह बता रहा है कि पूरा महाराष्ट्र एनडीए के सुशासन के साथ है।

एक नेता ने खेतों तक पानी पहुंचाने की खाई थी कसम
उस्मानाबाद की रैली से पहले पीएम मोदी ने माढा में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस और शरद पवार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 15 साल पहले एक बहुत बड़े नेता यहां चुनाव लड़ने के लिए आए थे। तब उन्होंने डूबते सूरज की शपथ लेकर कहा था कि वे यहां का सूखा प्रभावित इलाकों में पानी पहुंचाएंगे। उन्होंने अपना वादा पूरा नहीं किया। अब उन्हें सजा देने का समय आ गया है। एक वो दिन था और एक ये दिन है। वो यहां से चुनाव लड़ने की हिम्मत नहीं जुटा पाए हैं। 

लोगों को पानी के लिए तरसाया गया
पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने देश पर 60 साल तक शासन किया है। काम करने का मौका दिया। इन 60 सालों में दुनिया के कई देश पूरी तरह बदल गए। लेकिन कांग्रेस किसानों के खेत तक पानी नहीं पहुंचा पाई। चाहे विदर्भ हो या मराठवाड़ा लोगों को बूंद बूंद के लिए तरसाने का यह पाप वर्षों से होता रहा है। पीएम मोदी ने दावा किया कि हर घर और खेत तक पानी पहुंचाना मेरे जीवन का सबसे बड़ा मिशन है। 

5379487