Odisha Assembly Election Result 2024 Live: ओडिशा में भाजपा को बहुमत, BJP ने बीजद को पछाड़ा

Odisha Assembly Election Result
X
Odisha Assembly Election Result
Odisha Assembly Election Result Live Updates 2024: ओडिशा विधानसभा की सभी 147 सीटों की मतगणना जारी है। बीजेपी बहुमत के करीब है।

Odisha Assembly Election Result Live Updates 2024: ओडिशा विधानसभा की सभी 147 सीटों की मतगणना जारी है। बीजेपी पहली बार राज्य में सरकार बनाने जा रही है और रुझानों में बहुमत के आंकडे को पार कर गई है। बता दें, इस बार बीजेपी और बीजेडी के बीच कड़ा मुकाबला रहा है। ओडिशा में 24 साल से बीजेडी की सरकार है।

बहुमत की ओर भाजपा
ओडिशा में 114 सीटों के रुझान आ गए हैं। जिसमें से BJP 80 सीटों पर आगे है। वहीं सत्ताधारी बीजेडी 48 सीटों पर आगे है। इसके अलावा कांग्रेस 15 सीट, लेफ्ट औऱ जेएमएम 2 सीट तथा निर्दलीय 1 सीटों पर बढत बनाए हुए है। ओडिशा की चार सीटों पर भाजपा ने जीत हासिल कर ली है जिनमें बारागढ़, झारसुगुड़ा, रघुनाथपाली और चिलका शामिल हैं। वहीं राउरकेला में बीजेडी के सारदा प्रसाद नायक ने जीत हासिल की है। चित्रकोंडा सीट पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की है।

राज्य की 147 सीटों पर चार चरणों में हुआ था मतदान
बता दे, राज्य की 147 सीटों पर चार चरणों में मतदान हुआ था। एग्जिट पोल में राज्य में भारतीय जनता पार्टी और सत्तारूढ़ बीजू जनता दल के बीच कांटे की टक्कर बताई गई थी। इस बार 2.5 करोड़ से अधिक मतदाताओं ने वोट किया, जिसमें 74.44 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि 2019 में 73.09 प्रतिशत मतदान हुआ था।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story