Logo
Maneka Gandhi Expresses Faith in Varun Gandhi: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर से 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ रही मेनका गांधी ने कहा कि उन्हें खुशी है कि पार्टी ने उन्हें दोबारा अपने क्षेत्र की सेवा करने का अवसर दिया है।

Maneka Gandhi Expresses Faith in Varun Gandhi: पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी उत्तर प्रदेश की सुल्तानपुर सीट से एक बार फिर चुनावी मैदान में उतरी हैं। उनके बेटे वरुण गांधी पीलीभीत से सांसद थे, लेकिन भाजपा ने 2024 के लोकसभा चुनाव में उनका टिकट काट दिया। वरुण की जगह पूर्व कांग्रेसी नेता और योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद को उतारा गया। ऐसे में वरुण गांधी का टिकट कटने पर मेनका गांधी को कैसा लगा और राहुल गांधी, प्रियंका गांधी के राजनीतिक सफर के बारे में वो क्या सोचती हैं? पढ़िए रिपोर्ट...

वरुण अपना रास्ता खुद बनाएंगे
भाजपा सांसद मेनका गांधी ने शनिवार, 11 मई को कहा कि उन्हें अपने बेटे वरुण गांधी पर विश्वास है। पीलीभीत में पार्टी ने मेरे बेटे की जगह दूसरे नेता को टिकट दिया है। पार्टी के इस फैसले का पूरा सम्मान है। मैं पार्टी के फैसले को चुनौती नहीं दे सकती और मैं इसका सम्मान करती हूं। मुझे वरुण गांधी पर बहुत भरोसा है। वह एक सक्षम व्यक्ति हैं और अपना रास्ता खुद अख्तियार कर लेंगे। 

 Maneka Gandhi
मेनका गांधी सुल्तानपुर में अपना प्रचार कर रही हैं।

पूर्व पीएम चंद्रशेखर से की वरुण गांधी की तुलना
गांधी परिवार की बहू मेनका ने कहा कि कुछ लोग संसद बन जाते हैं और कुछ लोग बिना सांसद बने ही राजनेता बन जाते हैं। उन्होंने वरुण गांधी की तुलना पूर्व प्रधानमंत्री चंद्र शेखर से की। मेनका गांधी ने कहा कि चंद्रशेखर पहले भारतीय प्रधान मंत्री थे, जिन्होंने उससे पहले कभी कोई सरकारी पद नहीं संभाला था। आप कभी नहीं जानते कि जीवन में क्या होगा और कहां जाएंगे। 

सुल्तानपुर से टिकट मिलने पर जताई खुशी
उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर से 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ रही मेनका गांधी ने कहा कि उन्हें खुशी है कि पार्टी ने उन्हें दोबारा अपने क्षेत्र की सेवा करने का अवसर दिया है। यह पूछे जाने पर कि उन्हें कितने वोट मिलेंगे, इस बारे में आठ बार की सांसद मेनका गांधी ने कहा कि वह जितना हो सके उतने वोट पाने के लिए हर दिन अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास कर रही हैं।

राहुल गांधी पर साधी चुप्पी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के पड़ोसी रायबरेली लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने के बारे में पूछे जाने पर मेनका गांधी ने कहा कि वह अन्य नेताओं पर टिप्पणी नहीं करती हैं। उन्होंने कहा कि मैं दूसरे नेताओं पर कभी टिप्पणी नहीं करती। अगर वे लड़ रहे हैं, तो उन्हें खुश होना चाहिए।

 Maneka Gandhi
मेनका गांधी और वरुण गांधी।

बता दें कि अमेठी से चुनाव न लड़कर रायबरेली से अपनी मां सोनिया गांधी की सीट से उतरने के निर्णय को लेकर भाजपा के तमाम नेताओं ने राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उनकी मां और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी इस साल की शुरुआत में राज्यसभा में जाने से पहले 2004 से ही रायबरेली निर्वाचन क्षेत्र पर काबिज थीं।

सैम पित्रोदा के विरासत टैक्स वाले बयान को बताया गलत
मेनका गांधी ने सैम पित्रोदा के विरासत टैक्स वाली टिप्पणी पर बात की। उन्होंने विरासत कर लगाना अनुचित होगा। मैं विरासत कर के खिलाफ हूं। मुझे लगता है कि विरासत कर लगाना अनुचित है। एक व्यक्ति अपने बच्चों के लिए पूरी जिंदगी कमाने की कोशिश करता है और फिर आपके लिए। यह अन्य देशों के लिए अच्छा होगा लेकिन मुझे नहीं लगता कि यह भारत के लिए सही है। 

5379487