Logo
election banner
मुंबई के एक फोटोग्राफर ने ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी Swiggy से खाना ऑर्डर किया। इसके अंदर दवा की गोली थी। इसको लेकर ऑनलाइन मंगाए जाने वाले खाने की क्वालिटी को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।

Leopold cafe mumbai:  देश के जाने माने फूड आउटलेट्स में शामिल 152 साल पुराना leopold cafe mumbai अपने फूड क्वालिटी को लेकर विवादों में घिर गया है। इसके साथ ही ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी Swiggy की सर्विस को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। दरअसल मुंबई के फोटोग्राफर ने क्रिसमस की पूर्व संध्या पर  Leopold से चिकन विद ऑस्टर सॉस ऑर्डर किया था। हालांकि, जब उन्हें फूड डिलीवर हुआ तो इसके साथ Paracetamol और ibuprofen कॉम्बिनेशन का टैबलेट भी था। फोटोग्राफर उज्वल पुरी ने पूरा वाकया ऑनलाइन शेयर किया है। इसके बाद इस मुद्दे पर चर्चा तेज हो गई है। 

फोटोग्राफर ने ऑनलाइन शेयर किया मामला
फोटोग्राफर उज्जवल पुरी ने सोशल मीडिया प्लेटर्ग्म पर पूरा वाकया शेयर की है। उज्जवल ने उन्हें डिलीवर हुए खाने की तस्वीरें और वीडियो पोस्ट की है। उन्होंने इसके साथ लिखा मुझे क्रिसमय पर यह सरप्राइज मिला है। कोलाबा स्थित लियोपोल्ड कैफे से Swiggy के जरिए खाना ऑर्डर किया था। इसके साथ मुझे आधी पकी हुई यह दवा भी मिली है। इसके बाद से ही लोग इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 


Swiggy ने मामले पर दी सफाई
मामला तेजी से बढ़ने के बाद Swiggy ने इसका जवाब दिया। फूड डिलीवरी कंपनी ने पुरी के पोस्ट पर लिखा-हमें आपका डायरेक्ट मैसेज (DM) मिल गया है। आपसे वहां मिलते हैं। कंपनी की ओर से आए दूसरे जवाब में कहा गया है कि हम अपने रेस्टेरोंट पाटर्नर से बेहतर सेवाओं की उम्मीद करते हैं। हालांकि, अब तक लियोपोल्ड कैफे ने इस मामले पर अब तक चुप्पी नहीं तोड़ी है। 

jindal steel Ad
5379487