NTA ने जारी किया JEE Main 2026 Session 2 रिजल्ट। 26 छात्रों ने 100 पर्सेंटाइल हासिल किए, 110 उम्मीदवारों का रिजल्ट रोका गया। जानें कट-ऑफ, टॉपर्स और पूरा डेटा।

देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा में इस बार नया रिकॉर्ड बना है। जेईई मेन 2026 में 26 छात्रों ने 100 पर्सेंटाइल हासिल कर इतिहास रच दिया, वहीं दूसरी ओर 110 उम्मीदवारों पर सख्त कार्रवाई भी की गई है। नतीजों के साथ ही अब IIT की राह भी साफ हो गई है।

JEE Main Result 2026: 26 टॉपर्स ने रचा इतिहास
National Testing Agency (NTA) ने जेईई मेन 2026 के अंतिम  परिणाम जारी कर दिए हैं। इस साल कुल 26 छात्रों ने 100 पर्सेंटाइल हासिल किए हैं। सबसे ज्यादा टॉपर्स आंध्र प्रदेश और तेलंगाना से हैं, जहां 5-5 छात्रों ने परफेक्ट स्कोर हासिल किया।राजस्थान से 4 और दिल्ली से 3 छात्रों ने टॉपर्स सूची में जगह बनाई। बिहार के शुभम कुमार ने भी 100 पर्सेंटाइल हासिल कर राज्य का गौरव बढ़ाया।

नकल पर सख्ती: 110 उम्मीदवारों का रिजल्ट रोका गया
परीक्षा की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए NTA ने इस बार सख्त कदम उठाए। अनुचित साधनों के इस्तेमाल और धोखाधड़ी के आरोप में 110 उम्मीदवारों का रिजल्ट रोक दिया गया है। जेंसी ने चेतावनी दी है कि भविष्य में ऐसे मामलों में छात्रों को डिबार भी किया जा सकता है।

कितने छात्रों ने दी परीक्षा?

  • कुल पंजीकरण: 11.10 लाख+
  • परीक्षा में शामिल: 10.34 लाख+

छात्र अपना स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर एप्लीकेशन नंबर और DOB डालकर देख सकते हैं।

पुरुष vs महिला: कौन रहा आगे?
Session 2 डेटा:

  • पुरुष: 68%
  • महिला: 32%

दोनों सेशन मिलाकर:

  • पुरुष: 65%
  • महिला: 35%

 साफ है कि इस बार भी पुरुष उम्मीदवारों की भागीदारी ज्यादा रही, हालांकि महिला उपस्थिति स्थिर रही।

PwBD उम्मीदवारों का प्रदर्शन

  • कुल पंजीकरण: 4,994
  • परीक्षा में शामिल: 4,800

PwBD उम्मीदवारों की उपस्थिति दर काफी मजबूत रही।

JEE Advanced 2026 के लिए कट-ऑफ (Paper 1)

श्रेणी      पर्सेंटाइल रेंज    योग्य उम्मीदवार
UR   100 - 93.41   96,873
EWS     93.41 - 82.41   25,009
OBC    93.41 - 80.92    67,597
SC   93.41 - 63.91  37,522
ST    93.40 - 52.01  18,790

टॉप 2.5 लाख छात्र अब JEE Advanced के लिए पात्र हैं।

अब क्या? IIT की ओर आखिरी कदम
JEE Main के परिणाम के आधार पर अब योग्य छात्र JEE Advanced 2026 में शामिल होंगे, जो IIT में प्रवेश का अंतिम चरण है। अब छात्रों के लिए असली चुनौती शुरू हो चुकी है।