IndiGo Technical Glitch: इंडिगो की मुंबई-दोहा फ्लाइट तकनीकी खराबी के बाद रद्द, 5 घंटे तक विमान में फंसे रहे 300 यात्री

IndiGo Technical Glitch
X
IndiGo Technical Glitch
IndiGo फ्लाइट तड़के करीब 4 बजे टेकऑफ करने वाली थी, लेकिन यात्रियों को करीब 5 घंटे तक इंतजार करने के बाद विमान से उतरने की अनुमति दी गई। जिससे गुस्साए पैसेंजर्स ने हंगामा किया।

IndiGo Technical Glitch: मुंबई से दोहा जा रही इंडिगो की फ्लाइट रविवार को 6 घंटे की देरी के बाद रद्द कर दी गई। इस फ्लाइट में करीब 300 यात्री सवार थे, जिन्हें 5 घंटे तक विमान में ही इंतजार करना पड़ा। दरअसल इंडिगो फ्लाइट संख्या 6E 1303 को तड़के 3.55 बजे उड़ान भरनी थी, लेकिन तकनीकी खराबी के कारण विमान एयरपोर्ट पर खड़ा रहा। एयरपोर्ट पर यात्रियों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने सोशल मीडिया पर एयरलाइन के खिलाफ नाराजगी जाहिर की।

यात्रियों का आरोप- प्लेन में खानी और पानी तक नहीं मिला
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यात्रियों को इमिग्रेशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद विमान से उतरने की अनुमति नहीं दी गई। एक यात्री ने दावा किया कि इस दौरान उन्हें पानी और खाना भी नहीं दिया गया। हालांकि, इंडिगो ने बयान जारी कर कहा कि यात्रियों को तुरंत रिफ्रेशमेंट दिया गया था और उनकी सभी आवश्यकताओं का ध्यान रखा गया।

एयरलाइन ने कहा- रिफ्रेशमेंट दिया, होटल बुक किए
जब 6 घंटे तक इंतजार करने वाले यात्रियों का आक्रोश बढ़ने लगा, तब क्रू मेंबर्स ने उन्हें विमान से उतरने की अनुमति दी और इमिग्रेशन वेटिंग एरिया में ले जाया गया। एयरलाइन ने बताया कि तकनीकी खराबी की वजह से फ्लाइट कैंसिल करनी पड़ी और यात्रियों के लिए अगली फ्लाइट के लिए री-बुकिंग की जा रही है। इसके अलावा, यात्रियों के लिए होटल भी बुक किए गए हैं।

एयर इंडिया की मुंबई-भुज फ्लाइट भी हुई लेट
रविवार को मुंबई से भुज जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट AI 601 भी देरी से उड़ी। फ्लाइट समय पर आ गई थी, लेकिन क्रू टीम के देर से पहुंचने के कारण यात्रियों को बोर्डिंग के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा।

दिल्ली एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट के यात्रियों का हंगामा
इससे पहले, शनिवार (14 सितंबर) को दिल्ली एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट के यात्रियों ने हंगामा किया था। दरभंगा जा रही स्पाइसजेट की फ्लाइट को बोर्डिंग से 5 मिनट पहले रद्द कर दिया गया, जिससे यात्री नाराज हो गए और उन्होंने टर्मिनल 3 पर हंगामा शुरू कर दिया। यात्रियों ने आरोप लगाया कि एयरलाइन पिछले कुछ महीनों से लगातार दिल्ली-दरभंगा उड़ानों को रद्द कर रही है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story