'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान पाकिस्तान ने दिल्ली को निशाना बनाकर एक घातक मिसाइल दागी थी, लेकिन भारतीय वायुसेना की मुस्तैदी ने इस बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया, जब मिसाइल दिल्ली की ओर बढ़ रही थी तभी रडार ने उसे ट्रैक कर लिया, इसके बाद हरियाणा के आसमान में ही उसे इंटरसेप्ट कर मार गिराया गया, इस कार्रवाई ने राजधानी को बड़ी तबाही से बचा लिया।
जांच में सामने आया है कि पाकिस्तानी मिसाइल को हरियाणा के पास ही नष्ट कर दिया गया था, जिससे दिल्ली पूरी तरह सुरक्षित रही, भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने पलक झपकते ही दुश्मन की चाल को पहचान लिया था, वायुसेना और थल सेना के बीच जबरदस्त तालमेल ने पाकिस्तान के मंसूबों को धूल चटा दी, इस पूरे ऑपरेशन को इतनी गोपनीयता से अंजाम दिया गया कि दुश्मन को संभलने का मौका भी नहीं मिला।
मिसाइल के इंटरसेप्ट होने के बाद पाकिस्तानी सैन्य नेतृत्व में भारी हड़कंप मच गया था, सूत्रों के मुताबिक इस नाकामी के बाद पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की जवाबी कार्रवाई को रोकने के लिए कई देशों से गुहार लगाई थी, अमेरिका और अन्य महाशक्तियों के दबाव के बीच पाकिस्तान अपनी इस शर्मनाक हार को दुनिया से छिपाता रहा, भारतीय रक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि इस घटना ने पाकिस्तान के मिसाइल टेक्नोलॉजी के दावों की पोल खोलकर रख दी है।
पाकिस्तान ने अपनी इस हार को छिपाने की बहुत कोशिश की थी, लेकिन अब खुफिया डेटा और सैटेलाइट तस्वीरों ने सच दुनिया के सामने ला दिया है, इस घटना के बाद दिल्ली के चारों ओर सुरक्षा का अभेद्य घेरा तैयार किया गया है, वायुसेना ने बॉर्डर इलाकों में मिसाइल डिफेंस बैटरी को और भी ज्यादा सक्रिय कर दिया है, इस नए खुलासे के बाद भारतीय जांबाजों की वीरता की जमकर चर्चा हो रही है।