Holi 2024 Celebration: देशभर में होली की धूम, अयोध्या में रामलला की पहली होली, सीएम योगी आदित्यना ने किया रुद्राभिषेक

Ayodhya Ram Mandir
X
Ayodhya Ram Mandir
Holi 2024 Update: भगवान रामलला के लिए नेशनल बोटैनिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट ने कचनार के फूलों से खास गुलाल बनाया है। मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने बताया कि भगवान राम को आज होली पर कचौड़ी, गुजिया, खीर, पूड़ी समेत अन्य व्यंजन परोसे जाएंगे। 

Holi 2024 Update: पूरे देश में आज, सोमवार (25 मार्च) को होली का त्योहार मनाया जा रहा है। रविवार की देर रात देशभर में होलिका दहन किया गया। चूंकि, होलिका दहन पर भद्रा की छाया थी, इसलिए रात 11 बजे के बाद ही दहन किया गया। उज्जैन के महाकाल मंदिर में होली खेली गई। इस बार अयोध्या भव्य मंदिर में विराजमान भगवान बालकराम (रामलला) की पहली होती है।

भगवान रामलला के लिए नेशनल बोटैनिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट ने कचनार के फूलों से खास गुलाल बनाया है। मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने बताया कि भगवान राम को आज होली पर कचौड़ी, गुजिया, खीर, पूड़ी समेत अन्य व्यंजन परोसे जाएंगे।

सीएम योगी ने किया रुद्राभिषेक
गोरखपुर:
सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर स्थित गोरक्षनाथ मंदिर में भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया।

महाकाल मंदिर में भस्म आरती
उज्जैन: मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर सोमवार सुबह भस्म आरती की गई। इसके बाद होली खेली गई। रविवार को यहां मंदिर के आंगन में भक्तों ने होली खेली थी।

अमेरिकी राजदूत ने मनाई पहली होली
भारत में अमेरिकी राजदूत एरिक गारसेटी ने सोमवार को अपनी पहली होली मनाई। उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा कि भारत में अपनी पहली होली अमेरिकी मेवों से बनी स्वादिष्ट गुझिया के साथ मना रहा हूं। परंपराओं का एक आनंददायक मिश्रण और यूएस-भारत दोस्ती का उत्सव! मैंने लॉस एंजिल्स में जीवंत होली समारोह मनाया है। लेकिन रंगों के त्योहार के लिए यहां भारत आने से बेहतर कुछ नहीं है।

पटनायक ने बनाई कलाकृति
ओडिशा:
सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने होली के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं देते हुए पुरी में रेत से एक कलाकृति बनाई।

लखनऊ में बिक रहा गुजिया का पूरा परिवार
लखनऊ में होली की धूम है। यहां चौक की होली काफी मशहूर है। मिठाई की दुकानों पर अलग अलग थीम और स्लोगन वाली गुजिया बिक रही हैं।

बिहार: होलिका का दहन किया
बिहार में भी होली की धूम है। रविवार की रात लोगों ने होलिका दहन में हिस्सा लिया। पूजा पाठ के बाद सोमवार सुबह से ही लोग रंगों का पर्व मना रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी। वहीं, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह लेह में रहे। उन्होंने जवानों के साथ होली मनाई। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा और धर्मेंद्र प्रधान ने श्रीजगन्नाथ मंदिर में पूजा अर्चना की और होली खेली।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story