Goa News: शिरगांव की श्री लैराई 'जात्रा' में मची भगदड़, 7 की मौत, 40 से ज्यादा घायल; CM सावंत पहुंचे अस्पताल

Shirgaon Stampede: गोवा के शिरगांव में बड़ी घटना हो गई। शुक्रवार (2 मई) की देर शाम श्री लैराई 'जात्रा' के दौरान भगदड़ मच गई। जान बचाने के लिए लोग एक दूसरे के ऊपर चढ़कर भागे। भगदड़ में 7 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। 40 से अधिक लोग घायल हैं। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम पहुंची। हालात पर काबू पाया। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया। मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत ने अस्पताल जाकर घायलों से मुलाकात की।
6 dead and more than 15 injured in a stampede that occurred at the Lairai Devi temple in Shrigao, Goa: North Goa SP Akshat Kaushal
— ANI (@ANI) May 3, 2025
More details awaited
जानिए पूरी घटना
गोवा के बिचोलिम तालुका के शिरगांव गांव में श्री लैराई जात्रा प्रमुख हिंदू धार्मिक उत्सव है। यह देवी लैराई को समर्पित है। जात्रा हर साल अप्रैल या मई में होती है। जात्रा 2 मई की शाम से 3 मई की सुबह तक आयोजित की गई थी। शुक्रवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु पारंपरिक श्री लैराई 'जात्रा' में शामिल होने के लिए इकट्ठा हुए थे।
#WATCH गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत श्रीगाव में घटनास्थल पर पहुंचे, जहां लैराई जात्रा के दौरान भगदड़ मचने से छह लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। pic.twitter.com/PMQkX5zLhY
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 3, 2025
20 की हालत गंभीर
भयंकर भीड़ थी। अचानक भगदड़ मच गई। लोग जान बचाने के लिए एक दूसरे को कुचलते हुए भागे। अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। घटना का पता चलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम पहुंची। स्थित को संभाला। भगदड़ में 7 लोगों की मौत हो गई। 40 से ज्यादा घायल हैं। 20 की हालत गंभीर है। प्रशासन की ओर से बचाव कार्य जारी है। पुलिस ने घायलों को डिस्ट्रिक्ट और बिचोलिम अस्पताल में भर्ती करवाया। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।
Goa CM Pramod Sawant tweets, "Deeply saddened by the tragic stampede at the Lairai Zatra in Shirgaon this morning. I visited the hospital to meet the injured and have assured all possible support to the affected families. I am personally monitoring the situation to ensure that… https://t.co/Mb05F8FaXR pic.twitter.com/Qbf5BrZUru
— ANI (@ANI) May 3, 2025
मैं बहुत दुखी हूं
घटना की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत ने नॉर्थ गोवा डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल और बिचोलिम अस्पताल जाकर घायलों से मुलाकात की। साथ ही अधिकारियों को सभी आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। सीएम प्रमोद सावंत ने घटना पर दुख जताया। CM ने X पर लिखा-मैं बहुत दुखी हूं। मैं घायलों से मिलने अस्पताल गया और प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है। मैं व्यक्तिगत रूप से स्थिति की निगरानी कर रहा हूं ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि हर आवश्यक उपाय किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने मुझसे बात की और स्थिति का विस्तृत जायजा लिया।
