Air connectivity in Ayodhya: दिल्ली-मुंबई और अहमदाबाद सहित सभी महानगरों से अयोध्या के लिए फ्लाइट शुरू हो गई। 1 फरवरी को 8 नई फ्लाइट शुरू हुई हैं।
Air connectivity in Ayodhya: अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के बाद एयर कनेक्टविटी दिन प्रतिदिन सुदृढ हो रही है। दिल्ली-मुंबई और अहमदाबाद सहित लगभग सभी महानगरों से अयोध्या के लिए फ्लाइट पहले ही उपलब्ध हैं। 1 फरवरी से आठ अन्य शहरों से भी अयोध्या के लिए हवाई सेवा शुरू हो गई। सिविल एविएशन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समारोह पूर्वक शुरुआत की।