Logo
election banner
Female techie chained and burnt to death by Transman in Chennai: पुलिस ने नंदिनी की अधजली लाश थलंबूर से बरामद किया। पुलिस का कहना है कि वेत्रिमारन को शक था कि नंदिनी किसी और से प्यार करने लगी है।

Female techie chained and burnt to death by Transman in Chennai: तमिलनाडु में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक 24 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर को उसके जन्मदिन की पूर्व संध्या पर उसके साथ पढ़े (क्लासमेट) लड़के ने जंजीर से बांध दिया। इसके बाद उसकी गर्दन, हाथों-पैरों पर ब्लेड से ताबड़तोड़ वार किए। आरोपी यहीं नहीं रुका। उसने लड़की को जिंदा जला दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया तो जघन्य हत्याकांड के कारणों का खुलासा हुआ। आरोपी ट्रांसमैन है। उसने लड़की से शादी करने के लिए अपना जेंडर जेंज करवाया था। लेकिन लड़की ने शादी के प्रस्ताव को ठुकरा दिया। इसके बाद उसने बदला लेने की ठान ली थी। 

पहले आंखों पर बांध दी थी पट्टी
यह पूरी वारदात चेन्नई के दक्षिणी उपनगर केलांबक्कम के पास थालंबुर में सामने आई। पुलिस के अनुसार, 26 वर्षीय वेत्रिमारन उर्फ पांडिया माहेश्वरी ने बर्थडे की पूर्व संध्या पर 24 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर आर नंदिनी को सरप्राइज देने का बहाना बनाकर उसकी आंखों पर पट्टी बांध दी। फिर उसे जंजीरों से बांध दिया। इसके बाद उसके शरीर पर ब्लेड से वार कर उसे यातनाएं दी। इसके बाद भी जब उसका पेट नहीं भरा तो पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया। 

नंदिनी मदुरै की रहने वाली थी
पीड़िता मदुरै की रहने वाली थी। वह चेन्नई में रिश्तेदारों के साथ रह रही थी। आरोपी ने जेंडर चेंज कराकर अपना नाम पांडिया महेश्वरी से बदलकर वेत्रिमारन रख लिया था। मदुरै में दोनों ने एक साथ पढ़ाई की थी। नन्दिनी ने वेत्रिमारन के जेंडर चेंज करवाने के बाद भी दोस्ती जारी रखी। पुलिस ने कहा कि दोनों ने थोरईपक्कम में एक निजी आईटी फर्म में एक साथ काम किया था, जिससे उनकी जिंदगी आगे बढ़ी। 

हत्या करके बदला लेना चाहता था वेत्रिमारन
पुलिस ने नंदिनी की अधजली लाश थलंबूर से बरामद किया। पुलिस का कहना है कि वेत्रिमारन को शक था कि नंदिनी किसी और से प्यार करने लगी है। इसलिए उसने शादी का प्रपोजल ठुकराया। इस बात से वेत्रिमारन काफी नाराज था। वह हत्या करके बदला लेना चाहता था। उसने बर्थडे की पूर्व संध्या पर नंदिनी को बहाने से सूनसान जगह बुलाया। फिर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है। 

jindal steel Ad
5379487