Logo
election banner
Vijender Singh Joins BJP: बॉक्सर विजेंदर सिंह ने 3 अप्रैल, बुधवार को बीजेपी में शामिल हो गए। विजेंदर ने कहा कि मैं देश के विकास और जनता की सेवा के लिए बीजेपी में शामिल हुआ हूं।

Boxer Vijender Singh Joins BJP: हरियाणा में भिवानी के रहने वाले ओलंपियन बॉक्सर विजेंदर सिंह ने बुधवार, 3 अप्रैल को भाजपा जॉइन कर लिया। उन्होंने नई दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में सदस्यता ली। विजेंदर 2019 में कांग्रेस में शामिल हुए थे। उन्हें कांग्रेस ने साउथ दिल्ली से भाजपा नेता रमेश बिधूड़ी के सामने उम्मीदवार बनाया था। हालांकि हार गए थे। 

22 घंटे पहले तक मोदी विरोधी थे विजेंदर सिंह
विजेंदर सिंह ने 2008 में बीजिंग ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। उन्होंने एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल अपने नाम किए हैं। उन्होंने कांग्रेस आंदोलन को भी समर्थन किया था। कुछ समय पहले तक उनकी आम आदमी पार्टी में जाने की चर्चा थी। हालांकि 22 घंटे पहले तक वे मोदी विरोध में खड़े नजर आते थे।

राहुल गांधी की एक पोस्ट को री-ट्वीट किया था। जिसमें कांग्रेस सांसद ने लिखा था कि अब भ्रम और भय का जाल तोड़कर सच्चाई सामने आ रही है। अबकी बार प्रोपेगैंडा के पापा की दाल नहीं गलने वाली है। जनता खुद उन्हें आइना दिखाने को तैयार बैठी है। लेकिन अब उनकी निष्ठा बदल चुकी है। 

मथुरा सीट से उतारना चाहती थी कांग्रेस
विजेंदर सिंह को कांग्रेस मथुरा सीट पर हेमा मालिनी के खिलाफ चुनाव लड़ाए जाने पर विचार किया जा रहा था। विजेंदर सिंह खुद जाट समुदाय से आते हैं। इस समुदाय का मथुरा समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा में खासा प्रभाव है। 30 मार्च को विजेंदर सिंह ने एक्स पर एक रहस्यमयी पोस्ट लिखी। उन्होंने लिखा कि 'जनता जहां से चाहेगी, हम तैयार हैं।  

2019 में राहुल गांधी और प्रियंका का जताया था आभार
2019 में जब मुक्केबाद विजेंदर सिंह कांग्रेस में शामिल हुए थे तो उन्होंने कहा था कि मुक्केबाजी में अपने 20 से अधिक वर्षों के करियर में मैंने रिंग में हमेशा अपने देश को गौरवान्वित किया है। अब समय आ गया है कि मैं अपने देशवासियों के लिए कुछ करूं और उनकी सेवा करूं। मैं इस अवसर को स्वीकार करना चाहता हूं और इस जिम्मेदारी के लिए आईएनसी इंडिया पार्टी, राहुल गांधी जी और प्रियंका गांधी जी को धन्यवाद देना चाहता हूं।

राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा में भी विजेंदर सिंह नजर आए थे। उन्होंने पिछले साल जनवरी में हरियाणा के करनाल में भारत जोड़ो यात्रा के पहले चरण के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ मार्च भी किया था।

Boxer Vijender Singh Joins BJP
Boxer Vijender Singh Joins BJP

मिला था पद्मश्री पुरस्कार
विजेंदर सिंह 2008 बीजिंग खेलों में कांस्य पदक जीतकर ओलंपिक पदक जीतने वाले देश के पहले मुक्केबाज बने थे। इसके बाद उन्होंने 2009 विश्व चैंपियनशिप से कांस्य पदक और 2010 राष्ट्रमंडल खेलों से एक स्वर्ण पदक अपने पदकों में जोड़ा।

भारतीय खेलों में उनके योगदान के सम्मान में विजेंदर सिंह को 2010 में प्रतिष्ठित पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। हालांकि 2012 में उन पर डोपिंग घोटाले में शामिल होने के आरोप लगे। बाद में उन्हें इस मामले से बरी कर दिया गया।

5379487