Logo
BJP National Convention Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को बीजेपी के दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन को संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने इस मौके पर कहा कि हम तीसरी बार भी सरकार बनाएंगे। हम लो राजनीति नहीं राष्ट्रनीति के लिए निकले लोग हैं।

बीजेपी के राष्ट्रीय अधिवेशन में रविवार को प्रधानमंत्री मोदी ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। पीए मोदी ने कहा कि बीजेपी कार्यकर्तओं की निष्ठा और समर्पण से हम जनता जर्नादन का आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। 2024 में हम तीसरी बार सरकार बनाएंग और जनसेवा और राष्ट्र सेवा का इतिहास रचेंगे। इसके लिए सभी बीजेपी कें कार्यकर्ताओं को साथ मिलकर काम करना होगा। अगले 100 दिन में हर नए वोटर, लाभार्थी और समाज के सभी वर्ग तक पहुचना होगा।

हम वोट और सीटों के हिसाब से काम नहीं करते
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पहले पूर्वोत्तर भारत को ज्यादा प्राथमिकता नहीं दी जाती थी। वहां पर सीटें कम हैं। इसलिए उनकी बातों पर ध्यान नहीं दिया जाता था। लेकिन, हम लोग वोट और सीटों के हिसाब से काम नहीं करते । हम लोगों के कल्याण के लिए काम करते हैं। चाहे हमारे देश का कोई भी कोना हो, वहां के लोगों का कल्याण होना चाहिए। जो गांव कभी देश के आखिरी गांव कहे जाते थे, अब वही गांव देश के पहले गांव हो चुके हैं। पहली बार नगालैंड से कोई महिला सांसद बनी है। हमें गर्व है कि हम बीजेपी की ऐसी संस्कृति का हिस्सा हैं जहां पर कैबिनेट के सबसे ज्यादा ओबीसी वर्ग हैं।

आज भारत का इंफ्रा बजट 11 लाख करोड़ के पार
आज भारत का इंफ्रा बजट 11 लाख करोड़ रुपए से पार हो चुका है। आज गरीबों के घर बन रहे हैं। उनके घर तक पानी पहुंच रहे हैं। मेडिकल, इंजीनियरिंग कॉलेज बन रहे हैं। जब भारत टॉप तीन अर्थव्यवस्था में आएगा तो आप कल्पना नहीं कर सकते कि हमारे पास विकास कार्यों के कितना पैसा होगा। टॉप तीन इकोनोमी में भारत के आने का मतलब है कि भारत में और ज्यादा विकास होगा। भारत के युवाओं को रोजगार मिलेंगे। स्टार्टअप्स को ज्यादा फंडिंग मिलेगी। किसान तकनीकों की मदद  से खेती करेंगे। हम भारत को टॉप तीन इकोनॉमी में शामिल कराना चाहते हैं।

यूथ ओलंपिक खेलों की तैयारी में जुटा है भारत
हम 2029 में भारत में यूथ ओलंपिक खेलों की तैयारी कर रहे हैं। 2034 तक ओलंपिक की तैयारी कर रहे हैं। आने वाले समय में हमारे देश में अनगिनत ग्रीन जॉब्स बनेगी। विकसित भारत वो नहीं होगा जिसका भविष्य भाग भरोसे होगा। हम आत्मनिर्भर बनेंगे। हमें दूसरे देशों से खाद्य तेलों काे आयात नहीं करना होगा। हमारे किसान ही इतना पाम ऑयल बना लेंगे जिससे हमें देश में ही इसकी जरूरत हो सकती है। आजादी के अमृत वर्ष को हमले जन आंदोलन बनाया। इसके तहत तालाब बनाए। गांवों में जब तालाब बनते हैं तो किसानों को फायदा होता है। अभी तक देश भर में 60 हजार तालाब बनाए जा चुके हैं। यह सरोवर किसानों की जल सुरक्षा सुनिश्चित करने में मदद करेंगे।

बहुत जल्द भारत सेमिकंडक्टर का हब बनेगा
बहुत जल्द भारत सेमीकंडक्टर का हब बनेगा। पोर्ट लैंड ग्रोथ से पब्लिक ट्रांसपोर्ट तक आने वाले समय में नई ऊंचाई मिल सकेगी। भाजपा भारत का एकमात्र दल है जो एक भारत और श्रेष्ठ भारत के प्रति समर्पित है। बीते महीने मुझे भगवान राम से जुड़े स्थानों को जाने का मौका मिला। मैं कई जगहों पर सामान्य साधक तौर पर गया था। इस दौरान मुझे जो दक्षिण भारत के लोगों से जों प्यार मिला और आर्शीवाद मिला उसे मैं कभी नहीं भूल सकता। जब मैं सड़कों से गुजर रहा जो मुझे लोग आशीर्वाद दिया। कंबन ने जहां पर 800 सौ साल पहले कंबन रामायण की रचना हुई थी, वहां मैं बैठकर इसे सुन रहा था। यह एक ऐसा पल था जो एक भारत और श्रेष्ठ भारत की भावना को समाहित कर रहा था।

विपक्ष भी एनडीए 400 के पार के नारे लगा रहे
आज विपक्ष के नेता भी एनडीए 400 के पार के नारे लगा रहे हैं। एनडीए को 400 का आंकड़ा पार कराने के लिए 370 का आंकड़ा पार करा सकते हैं। मुझे तो लोग कहते हैं कि मोदी जी आपने जो बड़े-बड़े संकल्प  लिए वह पूरे कर लिए हैं फिर आप क्यों भाग रहे हैं। उन्होंने कहा कि 10 साल का बेदाग कार्यकाल और 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालना मामूली काम नहीं है पूरा देश मानता है कि हमने गरीब और मीडियम क्लास के लोगों के जीवन बेहतर बनाया है।

हम राजनीति के लिए नहीं राष्ट्रनीति के लिए निकले हैं
जो लोग सोचते हैं कि बहुत हो गया कि अब और क्या करना इस पर मैं एक बात बताना चाहता हूं।  एक बार एक बहुत बड़े नेता मुझसे मिले। मुझे बोले प्रधानमंत्री बनना काफी बड़ी बात होती है। आप तो पीएम बन गए। लंबे समय तक संगठन में भी काम कर चुके हैं। मुख्यमंत्री भी रहे, दोबारा भी प्रधानमंत्री बन गए, अब कितना काम करेंगे। मैं बताना चाहता हूं कि हम राजनीति के लिए नहीं राष्ट्रनीति के लिए निकले हैं।

मैं सुख वैभव को भोगने के लिए पीएम नहीं बनना चाहता
हम छत्रपति शिवाजी को मानने वाले लोग हैं। जब छत्रपति शिवाजी का राज्याभिषेक हुआ तो वह कभी चुप नहीं बैठे। प्रजा के कल्याण के लिए काम किया है। मैं सुख वैभव लेकर जीने वाला लोग नहीं हूं। मैं सुख भोगने के लिए प्रधानमंत्री नहीं बनना चाहता। मैं राष्ट्र का संकल्प लेकर निकला हूं। हम देश के लोगों के लिए काम करना चाहते हैं। 

5379487