Logo
election banner
Sandeshkhali Attack:पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में कुछ अज्ञात हमलावरों ने पुलिस कैंप के अंदर घुसकर कांस्टेबल पर हमला कर दिया। हमले में पुलिसकर्मी को गंभीर चोटें आई हैं। इस मामले में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के दो नेताओं समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है।

Sandeshkhali Attack:पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में कुछ अज्ञात हमलावरों ने पुलिस कैंप के अंदर घुसकर कांस्टेबल पर हमला कर दिया। हमले में पुलिसकर्मी को चोटें आई हैं। घायल कांस्टेबल को इलाज के लिए असपताल में भर्ती कराया गया है। पुलिसकर्मी पर सोमवार आधी रात हमला किया गया। हालांकि मामले की जानकारी मंगलवार की शाम को सामने आई। पुलिस ने इस मामले में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के दो नेताओं समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। इनसे पूछताछ की जा रही है। 

बाइक से आए थे हमलावर
पुलिस ने बताया कि घायल कांस्टेबल का नाम संदीप साहा है। बाइक से आए तीन अनजान लोगों ने कैंप में अकेले बैठे साहा के साथ मारपीट शुरू कर दी। हमले में गंभीर रूप से जख्मी साहा को पहले पास के ही स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया। हालांकि, उसकी तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर कोलकाता के अस्पताल रेफर कर दिया गया। ऐसा बताया जा रहा है कि कांस्टेबल पर हमला करने वाले तीनों अनजान शख्स एक मोटरसाइकिल पर बैठकर आए थे। 

बीते दो महीनों से विवादों में हैं संदेशखाली
बता दें संदेशखाली पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में स्थित एक आईलैंड है। यह बीते दो महीने से विवादों में है। यहां पर पांच जनवरी को टीएमसी के नेता शाहजहां शेख के घर की तलाशी लेने गई प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम पर हमला कर दिया गया था। हमले में कई अफसर घायल हो गए थे। ईडी अफसर को शाहजहां शेख पर बिना कोई एक्शन लिए वापस लौटना पड़ा था।

संदेशखाली की महिलाओं ने लगाए गंभीर आरोप
संदेशखाली की महिलाओं ने शेख शाहजहां और इलाके के स्थानीय टीएमसी नेताओं के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया था। महिलाओं ने शेख शहजहां पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। महिलाओं ने आरोप लगाया था कि शेख शाहजहां के गुंड गांव में सुंदर नजर आने वाली किसी भी महिला को घर से उठा लेते थे और पार्टी ऑफिस लेकर जाकर उनके साथ दुष्कर्म किया जाता था। शेख शाहजहां को लेकर केंद्र सरकार और पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार आमने-सामने आ गई थी। करीब 50 दिन फरार रहने के बाद 29 फरवरी को शेख शाहजहां को गिरफ्तार कर लिया गया था। 

5379487