ADR Report: एक साल में BJP की छप्परफाड़ कमाई, इलेक्टोरल ट्रस्ट से मिला 259 करोड़ रुपए चंदा, जानिए क्या है कांग्रेस का हाल?

Analysis of Contribution Reports of Electoral Trusts
X
Analysis of Contribution Reports of Electoral Trusts, FY 2022-23
ADR Report on donations to political parties: एडीआर के अनुसार, 39 कॉर्पोरेट और व्यावसायिक घराने हैं, जिन्होंने चुनावी ट्रस्टों को 363 करोड़ रुपये से अधिक का डोनेशन दिया है।

ADR Report on donations to political parties: एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) की रिपोर्ट के अनुसार, 2022-23 में भाजपा की छप्परफाड़ कमाई हुई है। एक साल में भाजपा को इलेक्टोरल (चुनावी) ट्रस्टों से 259.08 करोड़ का चंदा मिला। यह सभी राजनीतिक दलों को मिले दान का 70 प्रतिशत से अधिक है। वहीं, भारत राष्ट्र समिति (BRS) को 90 करोड़ का चंदा मिला। यह सभी पार्टियों को मिले चंदे का करीब 25 फीसदी है। इसके अलावा कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और वाईएसआर कांग्रेस को 11.40 करोड़ रुपए का डोनेशन मिला है।

39 कॉर्पोरेट और व्यावसायिक घरानों ने दिया चंदा
एडीआर के अनुसार, 39 कॉर्पोरेट और व्यावसायिक घराने हैं, जिन्होंने चुनावी ट्रस्टों को 363 करोड़ रुपये से अधिक का डोनेशन दिया है।

एडीआर ने कहा कि 34 कॉर्पोरेट और व्यावसायिक घरानों ने प्रूडेंट इलेक्टोरल ट्रस्ट को 360 करोड़ रुपये का चंदा दिया। एक कंपनी ने समाज इलेक्टोरल ट्रस्ट को 2 करोड़ रुपये का चंदा दिया। दो कंपनियों ने परिबार्टन इलेक्टोरल ट्रस्ट को 75.50 लाख रुपये का चंदा दिया। दो कंपनियों ने ट्रायम्फ इलेक्टोरल ट्रस्ट को 50 लाख रुपये की धनराशि दी। भाजपा को चुनावी ट्रस्टों से सभी राजनीतिक दलों द्वारा प्राप्त कुल दान का 259.08 करोड़ रुपए मिला जो कुल चंदे का 70.69 प्रतिशत है। बीआरएस को 90 करोड़ रुपये मिला, जो कुल दान का 24.56 प्रतिशत हुआ।

प्रूडेंट इलेक्टोरल ट्रस्ट से घटा भाजपा का चंदा
एडीआर की रिपोर्ट में कहा गया है कि प्रूडेंट इलेक्टोरल ट्रस्ट ने 2021-22 में भाजपा को 336.50 करोड़ चंदा दिया था। इस बार भाजपा को 256.25 करोड़ रुपये का दान दिया। जबकि समाज ईटी एसोसिएशन ने 2022-23 में अपनी कुल आय का 1.50 करोड़ रुपये भाजपा को दान दिया।

वहीं, समाज इलेक्टोरल ट्रस्ट ने कांग्रेस को 50 लाख रुपये का चंदा दिया। जबकि प्रूडेंट इलेक्टोरल ट्रस्ट ने चार राजनीतिक दलों- भाजपा, बीआरएस, वाईएसआर कांग्रेस और आप को चंदा दिया।

नेशनल पार्टियों की बढ़ गई संपत्ति
एडीआर के अनुसार, देश की 8 संपत्तियों की घोषित संपत्ति एक साल में 1531 करोड़ रुपए बढ़ गई। 2020-21 में नेशनल पार्टियों की संपत्ति 7,279.62 करोड़ रुपए थी। 2021-22 में इनकी संपत्ति 8,829.16 करोड़ रुपए हो गई। इन पार्टियों में भाजपा, कांग्रेस, नेशनल कांग्रेस पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया, सीपीआई (माओवादी), तृणमूल कांग्रेस और नेशनल पीपुल्स पार्टी शामिल हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story