सैम पित्रोदा की बढ़ी मुश्किल: IIIT रांची की प्रतिष्ठा धूमिल करने का आरोप; केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने दिए कार्रवाई के संकेत 

IIIT Ranchi, Sam Pitroda Video, Sam Pitroda Controversy, सैम पित्रोदा
X
सैम पित्रोदा की बढ़ी मुश्किल: IIIT रांची की प्रतिष्ठा धूमिल करने का आरोप; केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने दिए कार्रवाई के संकेत।
सैम पित्रोदा ने 22 फरवरी को आईआईटी रांची में उनके वर्चुअल संबोधन के दौरान आपत्तिजनक सामग्री चलाने का दावा किया था। शिक्षा मंत्रालय ने उनके दावों को झुठलाते हुए कार्रवाई के संकेत दिए हैं।

Education Ministry on Sam Pitroda: कांग्रेस के सीनियर नेता सैम पित्रोदा की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने IIIT रांची को लेकर किए गए उनके दावे को फर्जी बताया है। साथ ही उनके इस प्रयास को संस्थान की छवि खराब करने की साजिश बताते हुए कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है।

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के अनुसार, सैम पित्रोदा ने 22 फरवरी 2025 को अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर एक वीडियो शेयर किया था। जिसमें उन्होंने बताया था कि आईआईटी रांची में सैकड़ों छात्रों को संबोधित करते समय किसी हैकर ने आपत्तिजनक सामग्री चलानी शुरू कर दी थी। इससे उनका यह कार्यक्रम बाधित हुआ।

सैम पित्रोदा के बयान पर शिक्षा मंत्रालय का जवाब

  • केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय सैम पित्रोदा के इन दावों को निराधार बताया। कहा, पहली बात तो रांची में कोई आईआईटी ही नहीं है। इसलिए, वीडियो में उनके द्वारा दिया गया बयान न सिर्फ निराधार हैं, बल्कि अज्ञानता से भरा भी है।
  • केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने आगे लिखा-रांची में भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIIT) है, लेकिन वहां के प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि सैम पित्रोदा को किसी भी सम्मेलन और सेमिनार में व्याख्यान के लिए आमंत्रित नहीं किया गया। उन्हें संस्थान के किसी वर्चुअली कार्यक्रम के लिए भी आमंत्रित नहीं किया गया।
  • केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय सैम पित्रोदा के इस बयान को देश के अत्यंत प्रतिष्ठित संस्थान यानी भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान की छवि खराब करने का प्रयास बताया है। कहा, IIIT समय की हर कसौटी पर खरा उतरा है। देश की तमाम हस्तियां इस संस्थान की देन हैं।
  • शिक्षा मंत्रालय ने कहा, भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान रांची की प्रतिष्ठा वहां के हजारों छात्रों, शिक्षकों और शिक्षाविदों की योग्यता, कड़ी मेहनत व उपलब्धियों से बनी है। हम सैम पित्रोदा के इस बयान की निंदा करते हैं। साथ ही संस्थान की छवि खराब करने वाले ऐसे किसी भी प्रयास के लिए कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story