Bihar Election Date: बिहार में विधानसभा चुनाव कब होंगे? निर्वाचन आयोग ने दिया संकेत

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए।
भारतीय निर्वाचन आयोग ने बिहार दौरे के दूसरे दिन आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार मतदाता सूची के शुद्धिकरण के कार्य को सराहा, वहीं बिहार विधानसभा चुनाव के लिए संभावित तारीख की तरफ भी इशारा किया।
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार में मतदाता सूची का शुद्धिकरण कार्य किया गया। हमारे सामने उपस्थित बूथ लेवल अधिकारियों ने न केवल बूथों पर मतदाता सूची के शुद्धिकरण का कार्य किया बल्कि राज्य के 90217 बीएलओ ने ऐसा कार्य किया, जो कि पूरे देश में अनुकरणीय है।
उन्होंने बिहार की जनता से आह्वान किया कि जिस तरह से हम उल्लास और श्रद्धा के साथ अपने त्योहार मनाते है, उसी तरह हमें लोकतंत्र के चुनाव के इस महापर्व को भी उत्सव की तरह मनाना चाहिए। उन्होंने जनता से सरकार तय करने में जिम्मेदारी निभाने के लिए मतदान अवश्य करने का आह्वान किया।
कब होंगे बिहार विधानसभा चुनाव
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कि बिहार में 243 विधानसभा क्षेत्र हैं। बिहार विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर 2025 को समाप्त हो जाएगा। ऐसे में उससे पहले ही चुनाव संपन्न करा लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग ने पहली बार बूथ स्तरीय अधिकारियों को प्रशिक्षित किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि एसआईआर प्रक्रिया 24 जून 2025 से शुरू हुई थी और तय समय सीमा तक इस प्रक्रिया को पूरा कर लिया जाएगा। इससे पूर्व चुनाव आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की थी। यहां पढ़िये विस्तृत खबर
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें। हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए haribhoomi.com के साथ।
