अहमदाबाद विमान हादसा: 265 की मौत- DNA सैंपल लेने का काम पूरा, 72 घंटे में आएगी रिपोर्ट ब्लैक बॉक्स बरामद; बोइंग विमानों की होगी जांच

अहमदाबाद विमान हादसा: मृतकों की संख्या 275 पहुंची, DNA टेस्ट के बाद सौंपे जा रहे शव
Ahmedabad plane Crash LIVE Updates: गुजरात में गुरुवार (12 जून) को दुखद हादसा हुआ। अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल एयरपोर्ट से एअर इंडिया विमान ने दोपहर 1.38 बजे लंदन के लिए उड़ान भरी। टेकऑफ के महज दो मिनट बाद 1.40 बजे विमान क्रैश हो गया। जमीन पर गिरा। धमाका हुआ। आग का गोला बन गया। चारों तरफ धुआं-धुआं। हादसे में गुजरात के पूर्व CM विजय रूपाणी और 12 क्रू मेंबर्स समेत 241 लोगों की मौत हो गई। ब्रिटिश नागरिक रमेश विश्वास कुमार की जान बच गई। प्लेन में सवार 241 के अलावा अन्य 24 लोगों की भी जान गई है। हादसे में कुल 265 लोगों की जिंदगी कुछ ही देर में काल के गाल में समा गई। दुनिया के सबसे बड़े विमान हादसे से जुड़े पल-पल का अपडेट जानने के लिए हमारे लाइव ब्लॉग पर विजिट करें। haribhoomi.com पर आपको 'अहमदाबाद विमान हादसे' की जुड़ी लेटेस्ट जानकारी मिलेगी।
Ahmedabad plane Crash LIVE Updates
Live Updates
- 13 Jun 2025 9:01 AM
265 शव पहुंचे सिविल अस्पताल
डिप्टी कमिश्नर कानन देसाई ने बताया कि 265 शव सिटी सिविल अस्पताल पहुंच चुके हैं। इनमें 241 विमान सवारों के अलावा 4 MBBS छात्र और एक डॉक्टर की पत्नी भी शामिल हैं। बाकी शवों की पहचान की जा रही है। - 13 Jun 2025 8:44 AM
PM मोदी पहुंचे अहमदाबाद
पीएम नरेंद्र मोदी अहमदाबाद पहुंच गए हैं। पीएम मोदी का काफिला घटनास्थल के लिए रवाना हो गया है। इसके बाद वे घायलों और पीड़ितों के परिजन से मिलेंगे। वे पूर्व सीएम विजय रूपाणी की पत्नी से भी मिल सकते हैं।#WATCH | PM Modi arrives in Ahmedabad, in the wake of the deadly AI-171 flight crash that claimed the lives of 241 people, including 12 crew members, onboard pic.twitter.com/L8BuOQMljk
— ANI (@ANI) June 13, 2025 - 13 Jun 2025 8:43 AM
हमारी छह टीमें यहां पर काम कर रही हैं
विमान दुर्घटना स्थल पर एनडीआरएफ के हरिओम गांधी ने कहा, "हमारी छह टीमें यहां पर काम कर रही हैं। जब तक साइट पूरी तरह से साफ नहीं कर लेंगे, तब तक हम कोई अंतिम (संख्या) नहीं बता सकते।#WATCH अहमदाबाद | AI-171 विमान दुर्घटना स्थल पर एनडीआरएफ के हरिओम गांधी ने कहा, "हमारी छह टीमें यहां पर काम कर रही हैं.... जब तक साइट पूरी तरह से साफ नहीं कर लेंगे, तब तक हम कोई अंतिम(संख्या) नहीं बता सकते।" pic.twitter.com/0T3AOg5pII
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 13, 2025 - 13 Jun 2025 8:41 AM
एयर इंडिया ने सहायता केंद्र किए स्थापित
एयर इंडिया ने फ्लाइट AI171 में सवार यात्रियों के परिवारों और प्रियजनों की सहायता करने और उनकी ज़रूरतों का ख्याल रखने के लिए अहमदाबाद, मुंबई, दिल्ली और गैटविक एयरपोर्ट पर मित्र और रिश्तेदार सहायता केंद्र स्थापित किए हैं। ये केंद्र अहमदाबाद में परिवार के सदस्यों की यात्रा को सुविधाजनक बना रहे हैं। भारत के भीतर से कॉल करने वालों के लिए समर्पित यात्री हॉटलाइन नंबर 1800 5691 444 और भारत के बाहर से कॉल करने वालों के लिए +91 8062779200 है। एयर इंडिया के X हैंडल (https://x.com/airindia) और http://airindia.com पर नियमित अपडेट जारी रहेंगे। - 13 Jun 2025 8:33 AM
मुकेश अंबानी ने जताया दुख
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी ने इस हादसे को लेकर दुख जताया। उन्होंने कहा कि नीता और मैं, और पूरी रिलायंस परिवार इस दुखद विमान दुर्घटना में अहमदाबाद में हुई भारी जनहानि से बेहद दुखी और व्यथित हैं। इस दर्दनाक हादसे से प्रभावित सभी लोगों के प्रति हम अपनी गहरी और दिल से संवेदनाएं प्रकट करते हैं।मुकेश ने कहा-इस दुख की घड़ी में रिलायंस रिलीफ ऑपरेशंस में पूरी तरह से सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है। - 13 Jun 2025 7:50 AM
अहमदाबाद विमान हादसे का वीडियो, 242 यात्रियों को लेकर जा रहा AI-171 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में विमान में सवार 242 में से 241 लोगों की जान चली गई।
#WATCH अहमदाबाद: घटनास्थल से वीडियो जहां कल 242 यात्रियों (क्रू के सदस्यों सहित) को ले जा रहा AI-171 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 13, 2025
इस दुर्घटना में विमान में सवार 242 में से 241 लोगों की जान चली गई। pic.twitter.com/7rCxpUpxE8 - 13 Jun 2025 7:44 AM
पीएम मोदी के अहमदाबाद दौरे से पहले गुजरात के गृह मंत्री हर्ष संघवी और भाजपा के राज्य महासचिव (संगठन) रत्नाकर अहमदाबाद हवाई अड्डे पर पहुंचे।
#AhmedabadPlaneCrash | #WATCH | गुजरात के गृह मंत्री हर्ष संघवी और भाजपा के राज्य महासचिव (संगठन) रत्नाकर अहमदाबाद हवाई अड्डे पर पहुंचे।#AhmedabadPlaneCrash pic.twitter.com/6TkBq0XfeJ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 13, 2025 - 13 Jun 2025 7:38 AM
NDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
NDRF के जवान खोजी कुत्ते के साथ AI-171 विमान दुर्घटना स्थल पर किसी संभावित बचे हुए व्यक्ति की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहे हैं।
- 13 Jun 2025 7:35 AM
उड़ान भरते ही हॉस्पिटल की बिल्डिंग से टकराया
फ्लाइट नंबर AI-171 अहमदाबाद से लंदन जा रही थी। विमान में 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और एक कनाडाई नागरिक समेत कुल 230 यात्री सवार थे। इनमें 103 पुरुष, 114 महिलाएं, 11 बच्चे और 2 नवजात थे। बाकी 12 क्रू मेंबर्स थे। उड़ान भरते ही विमान 2.5 किमी दूर बीजे मेडिकल एंड सिविल हॉस्पिटल की बिल्डिंग से जा टकराया।इस बिल्डिंग में अहमदाबाद के सिविल हॉस्पिटल के डॉक्टर्स रहते हैं।1000 से ज्यादा DNA टेस्ट होंगे
जानकारी के मुताबिक हादसे के समय इमारत में 50 से 60 डॉक्टर मौजूद थे, इनमें 15 से ज्यादा घायल हो गए हैं। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि शवों की पहचान के लिए 1000 से ज्यादा DNA टेस्ट किए जाएंगे। गुजरात के पास इतनी बड़ी संख्या में टेस्ट की कैपेसिटी है। - 13 Jun 2025 7:33 AM
प्रधानमंत्री मोदी जाएंगे अहमदाबाद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को अहमदाबाद एयरपोर्ट पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से सीधे वे प्लेन हादसे की जगह का दौरा करेंगे और घटनास्थल का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री सिविल अस्पताल जाएंगे, जहां वे हादसे में मारे गए लोगों के परिवारों और घायलों के परिजनों से मिलेंगे। सिविल अस्पताल से फिर वे सीधे शाहिबाग सर्किट हाउस जाएंगे, जहां मुख्यमंत्री और अन्य वरिष्ठ नेताओं व अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक करेंगे।
