अहमदाबाद विमान हादसा: 265 की मौत- DNA सैंपल लेने का काम पूरा, 72 घंटे में आएगी रिपोर्ट ब्लैक बॉक्स बरामद; बोइंग विमानों की होगी जांच

Ahmedabad Plane Crash News, Plane Crash Live Update, विमान दुर्घटना अहमदाबाद, अहमदाबाद विमान हादसा 2025
X

अहमदाबाद विमान हादसा: मृतकों की संख्या 275 पहुंची, DNA टेस्ट के बाद सौंपे जा रहे शव 

Ahmedabad plane Crash LIVE Updates: अहमदाबाद विमान हादसे से भारत सहित दुनियाभर में शोक की लहर है। सबसे बड़े हादसे से जुड़े पल-पल का अपडेट जानने के लिए हमारे लाइव ब्लॉग पर विजिट करें।

Ahmedabad plane Crash LIVE Updates: गुजरात में गुरुवार (12 जून) को दुखद हादसा हुआ। अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल एयरपोर्ट से एअर इंडिया विमान ने दोपहर 1.38 बजे लंदन के लिए उड़ान भरी। टेकऑफ के महज दो मिनट बाद 1.40 बजे विमान क्रैश हो गया। जमीन पर गिरा। धमाका हुआ। आग का गोला बन गया। चारों तरफ धुआं-धुआं। हादसे में गुजरात के पूर्व CM विजय रूपाणी और 12 क्रू मेंबर्स समेत 241 लोगों की मौत हो गई। ब्रिटिश नागरिक रमेश विश्वास कुमार की जान बच गई। प्लेन में सवार 241 के अलावा अन्य 24 लोगों की भी जान गई है। हादसे में कुल 265 लोगों की जिंदगी कुछ ही देर में काल के गाल में समा गई। दुनिया के सबसे बड़े विमान हादसे से जुड़े पल-पल का अपडेट जानने के लिए हमारे लाइव ब्लॉग पर विजिट करें। haribhoomi.com पर आपको 'अहमदाबाद विमान हादसे' की जुड़ी लेटेस्ट जानकारी मिलेगी।

Ahmedabad plane Crash LIVE Updates

Live Updates

  • 13 Jun 2025 10:44 AM

    तबाही का मंजर दुखद
    PM मोदी ने 'X' पर अहमदाबाद विमान हादसे की तस्वीरें शेयर कर लिखा-आज अहमदाबाद में दुर्घटनास्थल का दौरा किया। तबाही का मंजर दुखद है। अधिकारियों और टीमों से मुलाकात की जो घटना के बाद अथक परिश्रम कर रहे हैं। हमारी संवेदनाएं उन लोगों के साथ हैं जिन्होंने इस अकल्पनीय त्रासदी में अपने प्रियजनों को खो दिया है।


  • 13 Jun 2025 10:30 AM

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने AI-171 विमान दुर्घटना में जीवित बचे एकमात्र व्यक्ति से मुलाकात की।


  • 13 Jun 2025 10:30 AM

    प्रधानमंत्री मोदी ने अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान दुर्घटना में घायल हुए लोगों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना।


  • 13 Jun 2025 10:06 AM

    प्रधानमंत्री मोदी ने किया AirIndiaCrash स्थल का दौरा। जमीनी स्थिति का आकलन किया।


  • 13 Jun 2025 9:58 AM

    प्रधानमंत्री मोदी AI-171 विमान दुर्घटना के घायलों से मिलने के बाद अहमदाबाद सिविल अस्पताल से रवाना हुए।


  • 13 Jun 2025 9:55 AM

    PM मोदी ने घटनास्थल का किया दौरा
    पीएम मोदी अहमदाबाद पहुंचे। सबसे पहले घटनास्थल का दौरा किया। ज़मीनी स्थिति का आकलन किया। इसके बाद PM मोदी सिविल अस्पताल गए। करीब 10 मिनट पीड़ितों से मिले। वे मृतकों के परिजनों से भी मिलेंगे।


  • 13 Jun 2025 9:34 AM

    अहमदाबाद, गुजरात: AI-171 विमान दुर्घटना स्थल पर NSG की टीम पहुंची।


  • 13 Jun 2025 9:26 AM

    प्रधानमंत्री मोदी AI-171 विमान दुर्घटना में घायलों से मिलने अहमदाबाद सिविल अस्पताल पहुंचे।



  • 13 Jun 2025 9:24 AM

    प्रधानमंत्री मोदी AI-171 विमान दुर्घटना में घायलों से मिलने अहमदाबाद सिविल अस्पताल पहुंचे।


  • 13 Jun 2025 9:05 AM

    प्रधानमंत्री मोदी का काफिला एआई-171 विमान दुर्घटना स्थल पर पहुंच गया है। 


WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story