World Music Day 2025: बेहतर नींद के लिए सुनें म्युज़िक, मेमोरी भी होगी बूस्ट, चौंका देंगे 5 फायदे

world music day 2025
X

रोजाना संगीत सुनने के फायदे।

World Music Day 2025: रोजाना संगीत सुनना आपकी सेहत के लिहाज से बेहद फायदेमंद हो सकता है। वर्ल्ड म्युजिक डे पर संगीत सुनने के फायदों के बारे में जानते हैं।

World Music Day 2025: हर साल 21 जून को दुनियाभर में वर्ल्ड म्यूजिक डे (World Music Day) मनाया जाता है। इस दिन का मकसद न सिर्फ संगीत की खूबसूरती का जश्न मनाना है, बल्कि यह भी दिखाना है कि म्यूजिक कैसे इंसानी जिंदगी को प्रभावित करता है। म्यूजिक सिर्फ कानों के लिए सुकून नहीं है, बल्कि यह दिल, दिमाग और शरीर तीनों पर सकारात्मक असर डालता है।

आज के समय में जब तनाव, नींद की कमी और मानसिक थकावट आम समस्या बन गई है, म्यूजिक एक आसान, सस्ता और असरदार इलाज की तरह उभर कर सामने आया है। कई रिसर्च बताते हैं कि रोजाना कुछ मिनट अच्छा संगीत सुनने से सेहत में कई सुधार देखे जा सकते हैं। आइए वर्ल्ड म्यूजिक डे के मौके पर जानते हैं कि संगीत हमारी सेहत को किस तरह बेहतर बना सकता है।

म्युजिक सुनने के 5 फायदे

तनाव और चिंता को करता है कम

संगीत सुनना दिमाग को शांति देने का काम करता है। जब आप अपनी पसंद का म्यूजिक सुनते हैं, तो शरीर में 'डोपामिन' और 'सेरोटोनिन' जैसे हैप्पी हार्मोन्स का स्तर बढ़ जाता है। इससे तनाव और चिंता काफी हद तक कम होती है। खासकर क्लासिकल या लो-बीट म्यूजिक मन को शांत करने में बेहद कारगर माना गया है।

नींद में सुधार करता है

अगर आपको नींद नहीं आती या बार-बार नींद टूट जाती है, तो म्यूजिक थेरेपी एक आसान उपाय हो सकता है। धीमा और सॉफ्ट म्यूजिक ब्रेन वेव्स को शांत करता है और स्लीप हार्मोन्स को एक्टिव करता है, जिससे नींद गहरी और लगातार आती है। यही कारण है कि इनसोम्निया के मरीजों को अक्सर सोने से पहले म्यूजिक सुनने की सलाह दी जाती है।

दिल की सेहत के लिए फायदेमंद

संगीत सुनने से हार्ट रेट और ब्लड प्रेशर दोनों संतुलित रहते हैं। धीमा और मधुर संगीत रक्त प्रवाह को बेहतर बनाता है और दिल की धड़कनों को सामान्य करता है। यह हृदय को रिलैक्स करता है और कार्डियोवैस्कुलर सिस्टम पर पॉजिटिव असर डालता है। खासतौर पर मरीजों की रिकवरी में यह बेहद असरदार पाया गया है।

मूड बूस्टर की तरह करता है काम

संगीत का सबसे बड़ा असर मूड पर पड़ता है। अगर आप उदास हैं या थका हुआ महसूस कर रहे हैं, तो कुछ मिनट का एनर्जेटिक म्यूजिक आपकी ऊर्जा को फिर से जगा सकता है। यह आपके मन को नई प्रेरणा देता है और दिनभर की थकान दूर करता है। ऑफिस वर्कर्स और स्टूडेंट्स के लिए यह बहुत कारगर उपाय है।

एकाग्रता और मेमोरी को करता है मजबूत

म्यूजिक सुनने से ब्रेन की एक्टिविटी बढ़ती है, जिससे एकाग्रता और याददाश्त दोनों बेहतर होती है। खासतौर पर इंस्ट्रूमेंटल म्यूजिक स्टडी टाइम या वर्किंग ऑवर्स के दौरान दिमाग को फोकस करने में मदद करता है। यह छात्रों और ऑफिस प्रोफेशनल्स के लिए बेहतरीन तकनीक साबित हो सकती है।

(Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी विशेषज्ञ से परामर्श जरूर लें।)

(कीर्ति)

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story