भारत में Honeymoon के लिए 7 सबसे बेस्ट जगह

22 Apr 2024

फोटो क्रेडिट: Google

भारत में Honeymoon के लिए 7 सबसे बेस्ट जगह

1. लक्षद्वीप- अपने पार्टनर के साथ समुद्र तट, हरियाली, बीच, सनसेट के साथ कैंडल लाइट डिनर जैसे पल देखना चाहते हैं तो ये जगह सबसे बेस्ट है। लक्षद्वीप में 6 तरह के आईलैंड हैं जहां पर हनीमून प्लैन कर सकते हैं।

2. अंडमान और निकोबार द्वीप- मैरिड कपल के लिए ये जगह सबसे अच्छी है। इस आइलैंड पर नीले पानी की चादर, सफेद समुद्री तट, घनघोर जंगल, और सनसेट का सबसे अच्छा व्यू देखने को मिलता है।

3. जैसलमेर- गोल्डन सिटी में आप पार्टनर के साथ शाही किलों और लोकेशन का मजा उठा सकते हैं। हनीमून पर यहां पुरानी हवेलियां, रेगिस्तान और डेजर्ट सफारी का आनंद ले सकेत हैं।

4. हम्पी- कर्नाटक में बसा ये नगर यूनेस्को द्वारा विश्व के विरासत स्थलों में शामिल है। घाटियों और टीलों के बीच हम्पी में आपको मंदिर, महल, गढ़, चबूतरे, तहखाने, जल-खंडहर, शाही मंडप और राजकोष जेसी इमारतें देखने को मिलेंगी।

5. ऊटी- हनीमून डेस्टिनेशन के लिए ऊटी सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। नीलगिरी की पहाड़ियां और हरियाली भरे नजारे के लिए से प्रसिद्ध है।

6. धर्मशाला/शिमला- हिमाचल प्रदेश में ये रोमांटिक प्लेस के लिए मशहूर हैं। यहां खुले आसमान में ठंडी हवाओं के साथ पहाड़ों और नेचर को करीब से देखने का मौका मिलेगा।

7. दार्जिलिंग- क्वीन ऑफ हिल्स नाम से मशहूर है। यहां चाय के बागान, टॉय ट्रेन, देवदार के जंगल, रंगीन नदियों के संगम के खूबसूरत नजारे देखने को मिलेंगे।