Warts Removing Tips: चेहरे और गर्दन पर उभर आए हैं मस्से? 4 देसी तरीकों से हटाएं, क्लीन होगी स्किन

how to remove face and neck warts
X

चेहरे और गर्दन के मस्से हटाने के घरेलू उपाय।

Warts Removing Tips: चेहरे और गर्दन पर मस्से का उभर आए हैं तो इससे आपकी खूबसूरती कम हो सकती है। कुछ घरेलू तरीकों से इस समस्या से राहत पाई जा सकती है।

Warts Removing Tips: चेहरे और गर्दन पर मस्सा हो उभर आना एक आम समस्या है। कई बार ये कुछ बामारियों के शुरुआती संकेत भी हो सकते हैं। मस्सा अगर चेहरे या गर्दन पर उभर आए तो ये आपकी खूबसूरती को भी कम कर देता है। कई बार मस्से स्किन पर वायरस की वजह से भी बन जाते हैं। कुछ मस्से धीरे-धीरे बढ़ भी सकते हैं।

कई लोग मस्से हटाने के लिए केमिकल वाले प्रोडक्ट्स या सर्जरी तक का सहारा लेते हैं। हालांकि, कुछ घरेलू और देसी तरीकों की मदद से इन मस्सों से छुटकारा पाया जा सकता है। जानते हैं ऐसे ही कुछ तरीकों के बारे में।

मस्सा हटाने के घरेलू उपाय

लहसुन का पेस्ट: मस्सा सुखाकर गिराने में लहसुन का एक पारंपरिक घरेलू उपाय है। लहसुन एंटीवायरल और एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है। मस्से को हटाने के लिए ताज़ा लहसुन पीसकर मस्से लगाएं। इसे 10 से 15 मिनट तक लगा रहने दें इसके बाद धो लें। रोज़ाना ऐसा करने से मस्से धीरे-धीरे सूखने लगते हैं।

एलोवेरा जेल: एलोवेरा स्किन को हील करता है और मस्से कम करने में भी मदद करता है। ये एक बेहतरीन होम रेमेडी है जो मस्सा हटाने में मददगार हो सकती है। इसके लिए ताज़ा एलोवेरा जेल मस्से पर लगाएं और रातभर छोड़ दें। नियमित इस्तेमाल से मस्से गायब हो सकते हैं और स्किन साफ दिखने लगेगी।

सेब का सिरका: सेब का सिरका मस्सों को सुखाने और खत्म करने में असरदार माना जाता है। इसे लगाने के लिए कॉटन की मदद ले। कॉटन को ऐपल साइडर विनेगर में डुबोएं फिर इसे मस्से पर लगाएं और कुछ समय के लिए छोड़ दें। इसमें मौजूद एसिड मस्से की जड़ पर असर करता है।

केले के छिलके: केले के छिलके में मौजूद एंजाइम मस्सों को खत्म करने में मदद करते हैं। मस्से पर केले के छिलके का छोटा टुकड़ा रगड़ें या बांधकर रातभर छोड़ दें। यह देसी उपाय समय के साथ असर दिखाता है।

(Disc।aimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी डॉक्टर/विशेषज्ञ से परामर्श जरूर लें।)


(कीर्ति)

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story