Health Tips: गर्मियों में इन चीजों को खाना कर दें बंद! वरना डॉक्टर के लगाने पड़ेंगे चक्कर

Health Tips: गर्मियों में इन चीजों को खाना कर दें बंद! वरना डॉक्टर के लगाने पड़ेंगे चक्कर
X
गर्मियों में कुछ खाने की चीजें सेहत को नुकसान पहुंचा सकती हैं। जानिए वो 4 फूड आइटम्स जिन्हें गर्म मौसम में नहीं खाना चाहिए।

गर्मी का मौसम सिर्फ सूरज की तेज किरणें और पसीना नहीं लाता, बल्कि साथ लाता है शरीर पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत। इस मौसम में गलत खानपान आपके शरीर को थका सकता है, डिहाइड्रेशन बढ़ा सकता है और यहां तक कि अस्पताल तक पहुंचा सकता है।

कुछ चीजें जो सर्दियों में आराम से खा सकते हैं, वही गर्मियों में जहर जैसी असर कर सकती हैं। इसलिए अब वक्त है अपनी प्लेट को थोड़ा स्मार्ट बनाने का, ताकि आप रहें हेल्दी, हाइड्रेटेड और फुर्तीले। तो चलिए, जानते हैं वो 4 चीजें जिन्हें गर्मियों में खाना मतलब सीधे डॉक्टर के पास जाना।

गरम दूध वाली चाय

भारत में चाय सिर्फ एक ड्रिंक नहीं, एक इमोशन है। लेकिन गर्मियों में वही चाय शरीर में गर्मी बढ़ा देती है। खासकर जब वह दूध वाली, उबाल कर बनाई गई चाय हो। इससे शरीर में एसिडिटी, चक्कर और थकान जैसी समस्या हो सकती है।चाहें तो तुलसी या पुदीना जैसी हर्बल चाय का विकल्प अपनाएं, जो शरीर को ठंडक भी दे और स्वाद भी।

मसालेदार भोजन

तेज मिर्च और मसाले गर्मियों में पेट को पूरी तरह परेशान कर सकते हैं। इससे गैस, जलन, एसिडिटी और डायरिया तक की नौबत आ सकती है। हल्के मसालों से बनी सब्जियां, दही, सलाद और छाछ जैसे कूलिंग फूड्स को शामिल करें।

तली-भुनी चीजें

समोसे, पकौड़े, पूड़ी, सुनते ही मुंह में पानी आ जाए, लेकिन गर्मियों में ये फूड्स सबसे ज्यादा नुकसानदायक हैं। डीप फ्रायड फूड्स से पाचन धीमा हो जाता है और शरीर में गर्मी बढ़ती है। बेक या स्टीम किए गए स्नैक्स को प्राथमिकता दें। चने, मूंग दाल के चीले जैसे हल्के विकल्प अपनाएं।

बासी खाना

गर्मियों में खाना जल्दी खराब होता है। बासी खाना बैक्टीरिया से भर जाता है और इससे फूड पॉइजनिंग, उल्टी और दस्त की शिकायत हो सकती है। हमेशा ताजा और हल्का पका हुआ खाना ही खाएं। फ्रीज में रखा खाना दोबारा अच्छी तरह गर्म करें, और तब भी शक हो तो न खाएं।

गर्मियों में अपने खानपान में समझदारी दिखाना बेहद जरूरी है। छोटी-छोटी सावधानियां आपको बड़ी बीमारियों से बचा सकती हैं। तो इस मौसम में वही खाएं जो शरीर को ठंडक दे, पचने में आसान हो और आपको हल्का-फुल्का रखे।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story