Late Night Sleep: देर रात तक जागते रहते हैं? दिल की सेहत पर पड़ सकता है भारी! जानिए कैसे

देर रात तक जागने के दिल से जुड़े नुकसान।
Late Night Sleep: आज की तेज़ रफ्तार ज़िंदगी में देर रात तक जागना आम बात हो गई है। कोई मोबाइल स्क्रॉल करता रहता है, कोई ओटीटी पर अगला एपिसोड देखे बिना सो नहीं पाता, तो किसी की ड्यूटी ही नाइट शिफ्ट की होती है। लेकिन यह आदत जितनी नॉर्मल लगती है, उतनी ही खतरनाक भी हो सकती है खासकर दिल की सेहत के लिए।
एक्सपर्ट्स मानते हैं कि नींद का बिगड़ा हुआ पैटर्न सीधे हार्ट हेल्थ को प्रभावित करता है। लगातार देर से सोना न सिर्फ शरीर की बायोलॉजिकल क्लॉक को बिगाड़ता है, बल्कि धीरे-धीरे हाई ब्लड प्रेशर, हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा भी बढ़ा सकता है।
कैसे नींद की कमी दिल को नुकसान पहुंचाती है?
जब हम देर रात तक जागते हैं, तो शरीर को पूरी तरह आराम नहीं मिल पाता। नींद के दौरान हार्ट रेट और ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहते हैं, जिससे दिल को रिकवरी का समय मिलता है। नींद पूरी न होने पर दिल को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है, जो लंबे समय में नुकसानदेह साबित हो सकता है।
ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल पर असर
देर रात तक जागने की आदत से स्ट्रेस हार्मोन बढ़ने लगते हैं। इससे ब्लड प्रेशर हाई रहने लगता है और खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) का स्तर भी बढ़ सकता है। यही फैक्टर्स हार्ट ब्लॉकेज और दिल की बीमारियों की बड़ी वजह बनते हैं।
मोटापा और डायबिटीज का बढ़ता खतरा
कम नींद लेने वालों में भूख बढ़ाने वाले हार्मोन ज्यादा एक्टिव हो जाते हैं। इसका नतीजा यह होता है कि देर रात जंक फूड खाने की आदत पड़ जाती है। मोटापा और डायबिटीज दोनों ही दिल की बीमारियों के बड़े रिस्क फैक्टर माने जाते हैं।
हार्ट रिदम पर पड़ता है असर
लगातार देर से सोने से शरीर की सर्कैडियन रिदम बिगड़ जाती है। इससे दिल की धड़कन अनियमित हो सकती है, जिसे मेडिकल भाषा में एरिदमिया कहा जाता है। यह स्थिति कई बार गंभीर हार्ट प्रॉब्लम की वजह बन सकती है।
कितनी नींद है जरूरी
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, एक वयस्क व्यक्ति को रोज़ाना 7 से 8 घंटे की गहरी नींद जरूरी होती है। समय पर सोना और रोज़ एक तय समय पर उठना दिल को स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाता है।
दिल की सेहत के लिए क्या करें
अगर आप देर रात तक जागने के आदी हैं, तो धीरे-धीरे सोने का समय सुधारें। सोने से पहले मोबाइल और लैपटॉप से दूरी बनाएं, हल्की वॉक करें और कैफीन से बचें। ये छोटी-छोटी आदतें दिल को लंबे समय तक स्वस्थ रखने में मदद कर सकती हैं।
(Disc।aimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी डॉक्टर/विशेषज्ञ से परामर्श जरूर लें।)
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।
(लेखक:कीर्ति)
