Brinjal Side Effects: 5 बीमारियों में भूलकर भी न खाएं बैंगन, स्वाद के चक्कर में बढ़ जाएगी परेशानी

brinjal side effects
X
बैंगन खाने के नुकसान।
Brinjal Side Effects: बैंगन को पसंद करने वालों की कमी नहीं है। हालांकि कुछ समस्याओं में बैंगन खाना परेशानी बढ़ा देता है।

Brinjal Side Effects: बैंगन भारतीय रसोई की कॉमन सब्जी है, जो अपने स्वाद और अलग-अलग डिशेस में इस्तेमाल होने की वजह से खूब खाई जाती है। चाहे भरवा बैंगन हो, भर्ता हो या बैंगन आलू की सब्जी यह हर जगह फिट बैठती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बैंगन हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं है? कुछ बीमारियों में बैंगन का सेवन करने से नुकसान हो सकता है और परेशानी और बढ़ सकती है।

बैंगन में पाए जाने वाले तत्व शरीर को ठंडा करते हैं और इसमें मौजूद ऑक्सलेट्स, एलर्जी और गैस से जुड़ी समस्याओं को बढ़ा सकते हैं। अगर आपको पहले से कुछ खास बीमारियां हैं, तो बैंगन खाने से ये दिक्कत और गंभीर हो सकती है।

5 समस्याओं में न खाएं बैंगन

पाइल्स: पाइल्स के मरीजों को बैंगन से दूरी बनाकर रखनी चाहिए। दरअसल, बैंगन गैस और कब्ज बढ़ाने वाला माना जाता है। पाइल्स की समस्या में कब्ज और गैस पहले ही बड़ा कारण होती हैं। ऐसे में बैंगन खाने से मल त्याग और अधिक कठिन हो सकता है और रोगी को दर्द व सूजन ज्यादा परेशान कर सकती है।

किडनी स्टोन: बैंगन में ऑक्सलेट्स की मात्रा पाई जाती है, जो किडनी स्टोन बनने का जोखिम बढ़ाती है। जिन लोगों को पहले से किडनी स्टोन की समस्या है, उनके लिए बैंगन का सेवन खतरनाक साबित हो सकता है। यह स्टोन के साइज को बड़ा कर सकता है या दर्द को और ज्यादा कर सकता है।

अर्थराइटिस: अर्थराइटिस यानी जोड़ों के दर्द से परेशान लोगों के लिए बैंगन परेशानी बढ़ा सकता है। इसमें पाए जाने वाले कुछ तत्व शरीर में इंफ्लेमेशन को बढ़ा सकते हैं। बैंगन ज्वाइंट पैन में दर्द और अकड़न की समस्या और बढ़ा सकता है।

एलर्जी: कुछ लोगों को बैंगन से एलर्जी होती है। इसके सेवन से त्वचा पर खुजली, लाल दाने, गले में खराश या सांस लेने में दिक्कत हो सकती है। बैंगन में मौजूद एल्कलॉइड्स और हिस्टामिन शरीर की एलर्जिक प्रतिक्रियाओं को ट्रिगर कर सकते हैं।

एसिडिटी और गैस: बैंगन पचने में थोड़ा भारी होता है और इसमें गैस बनाने वाले तत्व भी मौजूद होते हैं। जिन लोगों को एसिडिटी, पेट फूलना या गैस की समस्या ज्यादा रहती है, उन्हें बैंगन खाने से बचना चाहिए। यह पाचन तंत्र को और कमजोर कर सकता है और एसिडिटी की समस्या को और बढ़ा सकता है।

(Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी विशेषज्ञ/डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story