Access Salt: 'धीमा ज़हर' न बन जाए ज्यादा नमक खाने की आदत? 5 गंभीर नुकसान जानकर चौंक जाएंगे

access salt side effects on body
X

ज्यादा नमक खाने के नुकसान। (Image-AI)

Access Salt Side Effects: बहुत से लोग खाने में ज्यादा नमक पसंद करते हैं। लंबे वक्त में ये आदत आपको गंभीर परेशानियां दे सकती है।

Access Salt Side Effects: नमक के बिना हम खाने की कल्पना भी नहीं कर सकते हैं। नमक खाने के लिए जितना जरूरी है, उतना ही ज्यादा नमक खाना सेहत को नुकसान पहुंचाने वाला होता है। कई लोग खाने में ज्यादा नमक पसंद करते हैं, लेकिन अनजाने में ही वे अपने शरीर में 'धीमा जहर' डाल रहे होते हैं। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन के मुताबिक एक वयस्क को रोज़ 5 ग्राम से ज्यादा नमक नहीं खाना चाहिए, लेकिन भारत में औसतन लोग इससे दोगुना तक ले लेते हैं।

ज्यादा नमक का सेवन हाई बीपी की शिकायत पैदा कर सकता है। साथ ही किडनी पर अतिरिक्त दबाव डालता है। बता दें कि फास्ट फूड, पैकेज्ड स्नैक्स और प्रोसेस्ड चीजों के ज़्यादा सेवन ने लोगों की नमक की खपत को बेहिसाब बढ़ा दिया है। आइए जानते हैं कि ज़रूरत से ज्यादा नमक खाने से कौन-कौन से 5 बड़े नुकसान हो सकते हैं।

हाई ब्लड प्रेशर का खतरा बढ़ाता है

नमक में मौजूद सोडियम शरीर में पानी की मात्रा को बढ़ा देता है, जिससे रक्तचाप यानी ब्लड प्रेशर ऊपर चला जाता है। लंबे समय तक हाई BP हार्ट अटैक और स्ट्रोक का कारण बन सकता है। इसलिए हाई ब्लड प्रेशर वालों को नमक का सेवन बहुत सीमित करना चाहिए।

किडनी पर डालता है दबाव

अत्यधिक नमक खाने से किडनी को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है, जिससे धीरे-धीरे उसकी कार्यक्षमता घटने लगती है। इससे किडनी फेल होने का खतरा भी बढ़ सकता है, खासकर उन लोगों के लिए जो पहले से डायबिटीज या हाई BP से पीड़ित हैं।

हड्डियां कमजोर होती हैं

जब शरीर में सोडियम की मात्रा बढ़ती है, तो कैल्शियम यूरिन के जरिए ज्यादा बाहर निकलने लगता है। इससे हड्डियां कमजोर हो सकती हैं और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है, खासकर महिलाओं में।

पेट से जुड़ी समस्याएं बढ़ती हैं

अत्यधिक नमक का सेवन पेट की म्यूकस लाइनिंग को नुकसान पहुंचाता है। इससे गैस्ट्रिक अल्सर और पेट के कैंसर का जोखिम बढ़ सकता है। कुछ स्टडीज़ के मुताबिक नमक का ज्यादा सेवन हेलिकोबैक्टर पाइलोरी बैक्टीरिया के प्रभाव को और बढ़ाता है।

त्वचा और बालों पर भी असर डालता है

नमक शरीर में पानी की कमी कर देता है, जिससे त्वचा रूखी, बेजान और समय से पहले बूढ़ी दिखने लगती है। इसके अलावा बालों की जड़ें भी कमजोर होती हैं और हेयर फॉल की समस्या बढ़ती है।

(Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी विशेषज्ञ/ डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story