Roasted vs Soaked Gram: भुना या भीगा चना: कौन सा आपकी हेल्थ के लिए है सबसे अच्छा? जानें

Roasted vs Soaked Gram
Roasted vs Soaked Gram: चना यानी कि ग्राम, भारत सहित दुनियाभर की रसोई में खूब इस्तेमाल होता है। यह न केवल स्वाद में बेहतरीन होता है, बल्कि सेहत के लिहाज़ से भी किसी सुपरफूड से कम नहीं है। चने को खाने के दो सबसे आम तरीके हैं-भूनकर या भिगोकर। दोनों ही तरीकों के अपने-अपने फायदे हैं, लेकिन सेहत के लिहाज से कौन-सा तरीका ज्यादा फायदेमंद है? आइए जानते हैं।
भुना चना: भुना हुआ चना भारतीय स्नैक्स का पॉपुलर ऑप्शन है। इसे सूखी कढ़ाई या ओवन में सुनहरा और कुरकुरा होने तक भूना जाता है। इसका स्वाद नट जैसा हो जाता है और यह आसानी से पच भी जाता है।
भुने चने के फायदे:
- पाचन में आसान: भूनने से इसमें मौजूद जटिल कार्बोहाइड्रेट टूट जाते हैं, जिससे यह जल्दी पचता है।
- प्रोटीन का खजाना: यह शाकाहारी लोगों के लिए एक बेहतरीन प्रोटीन स्रोत है।
- कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल: इसमें मौजूद फाइबर और हेल्दी फैट्स बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं।
- ब्लड शुगर कंट्रोल: लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स के कारण डायबिटीज के मरीज भी इसे आराम से खा सकते हैं।
- आयरन, मैग्नीशियम और फोलेट से भरपूर: ये मिनरल्स शरीर के कई जरूरी फंक्शंस के लिए अहम हैं।
भीगा चना: भीगे हुए चने का उपयोग ज्यादातर सलाद, चाट या करी में किया जाता है। इसे रातभर पानी में भिगोकर रखा जाता है।
भीगे चने के फायदे
- पोषक तत्वों का बेहतर अवशोषण: भिगोने से फाइटिक एसिड घटता है, जिससे शरीर पोषक तत्वों को बेहतर तरीके से सोख पाता है।
- पचाने में आसान: भीगे चने से गैस और अपच की समस्या कम होती है।
- पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद: यह अच्छे बैक्टीरिया के विकास को बढ़ाता है।
- किडनी स्टोन का खतरा कम: इसमें ऑक्सालेट की मात्रा कम होती है, जिससे पथरी का खतरा घटता है।
- फाइबर से भरपूर: ये पेट को लंबे समय तक भरा रखता है और वजन कंट्रोल में मदद करता है।
तो कौन है बेहतर-भुना या भीगा चना?
अगर आप प्रोटीन और कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल चाहते हैं, तो भुना चना आपके लिए बेहतर है। वहीं, अगर आपकी प्राथमिकता पाचन और पोषण है, तो भीगा चना ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। यानी आपके हेल्थ गोल्स के हिसाब से आपको चुनाव करना होगा।
(प्रियंका कुमारी)
(disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सामान्य जानकारी के लिए है। हरिभूमि इसकी पुष्टि नहीं करता है। डाइट को लेकर किसी भी सलाह या सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर/विशेषज्ञ से जरूर परामर्श लें। )