Health Tips: प्लास्टिक टिफिन से बच्चों की सेहत को खतरा, क्या आप कर रहीं गलती?

बच्चों को लंच के लिए न दें प्लास्टिक का टिफिट
X

प्लास्टिक का टिफिन बच्चों के लिए नुकसानदायक (Image: Grok) 

Health Tips: प्लास्टिक टिफिन से बच्चों की सेहत को खतरा हो सकता है. जानें विशेषज्ञ की राय और क्यों स्टील का टिफिन ज्यादा बेहतर विकल्प है।

हर सुबह जब मां अपने बच्चे का टिफिन पैक करती है तो उसके मन में एक ही ख्याल होता है, बच्चा दिनभर ताजा और पौष्टिक खाना खाए। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि जिस टिफिन में आप इतना प्यार और पोषण भर रही हैं, वही उसके स्वास्थ्य के लिए धीरे-धीरे जहर बन सकता है? अगर आपके बच्चे का टिफिन प्लास्टिक का है, तो सावधान हो जाइए।

आजकल बाजार में रंग-बिरंगे, आकर्षक डिजाइन वाले प्लास्टिक टिफिन बॉक्स हर जगह मिलते हैं। लेकिन बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. शालिनी तिवारी का कहना है कि, प्लास्टिक टिफिन बॉक्स अंदर ही अंदर बच्चों के शरीर पर खतरनाक असर डाल सकते हैं। इन टिफिन में मौजूद हानिकारक रसायन जैसे बिस्फेनॉल गर्म खाने के संपर्क में आकर भोजन को खराब कर देता है। जिससे हार्मोनल असंतुलन, इम्युनिटी कमजोर होना और यहां तक कि, भविष्य में गंभीर बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है।

प्लास्टिक टिफिन में छिपा है केमिकल

बहुत से प्लास्टिक टिफिन बॉक्स बनाने में ऐसे केमिकल्स का इस्तेमाल होता है, जो उच्च तापमान में पिघलने लगते हैं। जब गर्म खाना या दाल-सब्जी उस टिफिन में डाली जाती है, तो ये रसायन खाने में घुल जाते हैं।

बच्चों की इम्युनिटी पर असर

बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता अभी विकास की अवस्था में होती है। ऐसे में प्लास्टिक के रसायन उनके शरीर को अधिक नुकसान पहुंचा सकते हैं, जिससे उन्हें एलर्जी, सांस की समस्या या पेट से जुड़ी बीमारियाँ हो सकती हैं।

भविष्य में हो सकते हैं गंभीर खतरे

लंबे समय तक प्लास्टिक में खाना खाने से बच्चों में हार्मोनल गड़बड़ी, प्रजनन संबंधी समस्या, और यहां तक कि कैंसर का भी खतरा बढ़ सकता है। वैज्ञानिकों के अनुसार, प्लास्टिक के केमिकल्स शरीर के सेल स्तर पर असर डालते हैं।

कैसे करें बचाव?

  • स्टील या ग्लास टिफिन का करें इस्तेमाल: स्टेनलेस स्टील के टिफिन बॉक्स सबसे सुरक्षित होते हैं। ये गर्म खाने के लिए भी उपयुक्त होते हैं और लंबे समय तक टिकाऊ भी होते हैं।
  • खाना हमेशा थोड़ा ठंडा करके डालें: यदि कोई विकल्प नहीं है, तो गर्म खाना सीधे प्लास्टिक टिफिन में डालने से बचें।

  • खरीदते समय सामग्री की जांच करें: टिफिन पर लिखे प्लास्टिक कोड और मटीरियल की जानकारी जरूर पढ़ें।

मां-बाप का लक्ष्य हमेशा अपने बच्चों को सबसे अच्छा देना होता है। ऐसे में टिफिन जैसे छोटे से विकल्प को नजरअंदाज़ करना, एक बड़ी गलती बन सकता है। अगर आप सच में अपने बच्चे की सेहत को लेकर गंभीर हैं, तो आज ही प्लास्टिक टिफिन को अलविदा कहें और सुरक्षित विकल्प अपनाएं। सेहत से बड़ा कोई स्टाइल या सुविधा नहीं होता।

Disclaimer: यह लेख सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य समस्या या शंका की स्थिति में कृपया अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। लेख में उल्लिखित विचार लेखक और विशेषज्ञ की निजी राय पर आधारित हैं,

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story