National Girl Child Day 2025: 24 जनवरी को क्यों मनाया जाता है बालिका दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम

Why National Girl Child Day 2025 Celebrated on January 24? Know History, Significance, and Theme
X
National Girl Child Day 2025: 24 जनवरी को क्यों मनाया जाता है बालिका दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम।
National Girl Child Day 2025: राष्ट्रीय बालिका दिवस हर साल 24 जनवरी को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य समाज में लड़कियों के प्रति भेदभाव को समाप्त करना है।

National Girl Child Day 2025: राष्ट्रीय बालिका दिवस हर साल 24 जनवरी को मनाया जाता है। यह दिन बच्चों के अधिकारों, उनकी शिक्षा और उनके समग्र विकास को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है, खासकर लड़कियों के लिए। इस दिन का उद्देश्य समाज में लड़कियों के प्रति भेदभाव को समाप्त करना, उनके खिलाफ होने वाले अत्याचारों को रोकना और उनकी शिक्षा व स्वास्थ्य के लिए उचित कदम उठाना है।

यह दिन भारत सरकार द्वारा 2008 में घोषित किया गया था, और इसका उद्देश्य लड़कियों के अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाना और उनका समर्थन करना है। इसके माध्यम से समाज में बालिकाओं के प्रति सम्मान और समानता की भावना को बढ़ावा दिया जाता है। यहां हम राष्ट्रीय बालिका दिवस 24 जनवरी को ही क्यों मनाया जाता है और इसका महत्व इतिहास के बारें में विस्तार से बता रहे हैं। आइए जानें...

National Girl Child Day 2025: इतिहास
भारत में राष्ट्रीय बालिका दिवस की शुरुआत साल 2008 में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा की गई थी। देशभर में बालिका दिवस मनाने का उद्देश्य महिलाओं व लड़कियों के प्रति समाज में भेदभाव की भावना को खत्म करना और लैंगिक असमानता को खत्म कर उन्हें सभी क्षेत्रों में समान अवसर प्रदान करना है। इस दिन को 24 जनवरी के दिन की मनाने के पीछे एक बहुत बड़ा कारण है। लेकिन यह बात बहुत ही कम लोग जानते है।

ये भी पढ़े-ः Parakram Diwas: नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 128वीं जयंती, जानें अंग्रेजों से लोहा लेने वाले ‘सूरमा’ की कहानी

National Girl Child Day 2025: 24 जनवरी को ही क्यों मनाया जाता है?
24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाने की खास वजह है। इस दिन यानी 24 जनवरी 1966 को भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री, इंदिरा गांधी ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। यह दिन महिलाओं के लिए एक ऐतिहासिक दिन था क्योंकि एक महिला देश के सबसे उच्चतम पद पर आसीन हुई थी।

इस ऐतिहासिक दिन के कारण, 24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस के रूप में मनाने की शुरुआत 2008 में की गई। यह दिन लड़कियों के महत्व और उनके सशक्तिकरण के प्रति समाज में जागरूकता फैलाने का एक प्रतीक बन गया है।

National Girl Child Day 2025: थीम
इस साल, यानी 2025 की राष्ट्रीय बालिका दिवस की थीम है ‘सुनहरे भविष्य के लिए बच्चियों का सशक्तीकरण’। यह थीम बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने, उनके अधिकारों को मजबूत करने, और उनके उज्जवल भविष्य के लिए जरूरी कदम उठाने की आवश्यकता पर जोर देती है।

इस थीम के तहत, समाज और सरकार दोनों को मिलकर लड़कियों को समान अवसर, शिक्षा, और सुरक्षा प्रदान करने की दिशा में काम करने की प्रेरणा दी जाती है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story