Logo
election banner
Morning vs Evening Workout: हेल्दी रहने के लिए वर्कआउट बेहद जरूरी है। लेकिन, गर्मियों में वर्कआउट के लिए कौन-सा समय बेस्ट है- सुबह या शाम? आइए जानते है वर्कआउट से जुड़ी जरूरी बातें।

Morning vs Evening Workout: वर्कआउट करना हमारी सेहत के लिए बेहद जरूरी होता है। इससे हमारा शरीर शारीरिक तथा मानसिक दोनों रूपों से स्वस्थ रहता है। एक्सरसाइज हमको हर मौसम में करना चाहिए। कुछ लोग संकोच में रहते है कि एक्सरसाइज करने का सही समय क्या है, किस प्रकार की एक्सरसाइज सेहत के लिए अधिक फायेदमंद होती है। अगर आप भी इन सवालों के कारण संकोच में रहते है कि आखिर सेहत के हिसाब से वर्कआउट का सुबह या शाम में से कौन-सा समय बेहतर रहता है तो आइए इस आर्टिकल में आपको इस बारे में विस्तार से बताते है। 

ईवनिंग वर्कआउट
कुछ लोग अपने बिजी शेड्यूल के कारण सुबह वर्कआउट के लिए समय नहीं निकाल पाते हैं। इसलिए वह शाम के समय एक्सरसाइज करते हैं। वैसे ईवनिंग वर्कआउट भी एक अच्छा ऑप्शन है। इस समय वर्कआउट करने से ब्रेन में कॉर्टिसोल नामक स्ट्रेस हॉर्मोन का स्तर कम होता है, जिससे आपको अधिक रिलैक्स महसूस होता है। 

मॉर्निंग वर्कआउट
मॉर्निंग वर्कआउट हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है। सुबह के समय वातावरण में शुध्द हवा तथा ऑक्सीजन की मात्रा अधिक होती है। इससे हमारा दिमाग शांत और तरोताजा रहता है। ऐसा माना जाता है, कि सुबह एक्सरसाइज करने से नींद की गुणवत्ता भी बेहतर रहती है। इसके साथ ही यह मेटाबॉलिज्म को भी बूस्ट करने में मदद करता है।  

गर्मियों में एक्सरसाइज के समय रखें इन बातों का विशेष ख्याल

  • गर्मियों में एक्सरसाइज से पहले तथा बाद में पानी पीने का विशेष ख्याल रखें। वर्कआउट के समय अधिक देर तक गला सूखा रखने से आपको डिहाइड्रेशन हो सकता है। इसके अलावा एक्सरसाइज के समय अपने पास हमेशा एक गीला तौलिया जरूर रखें।
  • गर्मियों में वर्कआउट के समय कॉटन के सूती व हल्के कपड़ो को ही पहनें, जिससे शरीर का पसीना जल्दी सूख जाए और गर्मी कम लगे।
  • गर्मियों के दिनों में रात के समय हैवी एक्सरसाइज करने से बचें। इसकी जगह पर आप शाम में टहल लें या फिर जॉगिंग भी कर सकते हैं। 

क्या है वर्कआउट का बेस्ट टाइम?
गर्मियों में वर्कआउट करते समय कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना बेहद आवश्यक होता है। वैसे मॉर्निंग वर्कआउट बेस्ट माना जाता है। सुबह के समय वातावरण में शुध्द हवा रहती है और सूरज की किरणें भी ज्यादा तेज नहीं होती है, जिससे तापमान भी कम रहता है। सुबह का समय वर्कआउट के लिए ज्यादा अच्छा होता है, क्योंकि इस समय शरीर की गर्माहट के साथ आपको मौसम की ठंडक से राहत मिलती है। लेकिन अगर आप वर्कआउट के लिए शाम का ही समय निकाल पाते हैं, तो गर्मी के दिनों में कोशिश करें कि अधिक देर तक वर्कआउट न करें। गर्मी में शाम को अधिक एक्सरसाइज करने से आपको कई तरह की परेशानियां तथा डिहाइड्रेशन हो सकता है। इसके कारण हमारे हार्ट तथा किडनी पर भी अधिक जोर पड़ता है, जिससे आपको स्वास्थय संबंधी कई समस्याएं हो सकती हैं। 

jindal steel
5379487