Republic Day Outfit for Men : पुरुषों के लिए 3 शानदार लुक, ट्रेडिशनल पहनावा...फैशनेबल अंदाज में

Republic Day Outfit for Men
X
गणतंत्र दिवस पर पुरुषों के लिए 3 शानदार लुक
Republic Day Outfit for Men : क्या आपने अब तक पहनने के लिए सही पोशाक नहीं तय की है। तो आपको बिलकुल भी चिंता करने की जरूरत नहीं है। ये तीन शानदार आउटफिट ट्राई करें।

Republic Day Outfit for Men : गणतंत्र दिवस पर सुबह की हल्की ठंड और चारों ओर फैले देशभक्ति के गीतों की गूंज सुनाई देती है। हर मोहल्ले और स्कूलों में इस दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम और परेड हुआ करती है। इस दौरान लोग तरह-तरह की पोशाक पहनते हैं। ऐसे में क्या आपने अब तक पहनने के लिए सही पोशाक नहीं तय की है। तो आपको बिलकुल भी चिंता करने की जरूरत नहीं है। ये तीन शानदार लुक से आप सबका ध्यान आकर्षित कर सकते हैं।

कुर्ता-पायजामा के साथ रंग-बिरंगी नेहरू जैकेट

सफेद कुर्ता-पायजामा के साथ एक रंग-बिरंगी नेहरू जैकेट पहनें जो तिरंगे के रंगों (केसरिया, सफेद और हरा) को दर्शाती हो। यह लुक आपको एक स्मार्ट और आकर्षक अंदाज भी देगा। नेहरू जैकेट को आप सिल्क, खादी या कॉटन फैब्रिक में चुन सकते हैं। इस पहनावे को पारंपरिक जूती के साथ मैच कर सकते हैं।

Nehru Jacket
नेहरू जैकेट

इसे भी पढ़े : Tricolor Bangles for Republic Day : इंदौर के इस बाजार से खरीदें रंग बिरंगी चूड़ियां, जानिए कीमत और खासियत

कुर्ता-पायजामा के साथ रंग-बिरंगी चुन्नी

अगर आप अपने पहनावे में थोड़ी सादगी और पारंपरिकता को शामिल करना चाहते हैं, तो कुर्ता-पायजामा के साथ रंग-बिरंगी चुन्नी एक बेहतरीन विकल्प है। सफेद या ऑफ-व्हाइट कुर्ता-पायजामा पहनें और इसे तिरंगे के रंगों वाली चुन्नी के साथ पेयर करें। चुन्नी को कंधे पर लपेटें और इसे अपने लुक का मुख्य आकर्षण बनाएं। यह लुक बेहद सरल और आरामदायक है, लेकिन इसका प्रभावशाली स्टाइल आपको अलग बनाएगा।

Tricolor Dupataa
रंग-बिरंगी चुन्नी

इसे भी पढ़े : Republic Day Outfit for Women : तिरंगे के रंगों को इस तरह करें शामिल, कार्यक्रम में लग जाएंगे चार चांद

तिरंगे के रंग का धोती-कुर्ता

गणतंत्र दिवस पर पारंपरिक धोती-कुर्ता पहनना भारतीय संस्कृति को दर्शाने का एक आदर्श तरीका है। तिरंगे के रंग (केसरिया, सफेद और हरा) में धोती-कुर्ता चुनें या इन रंगों को किसी भी तरीके से अपने लुक में शामिल करें। उदाहरण के लिए, सफेद कुर्ता के साथ केसरिया धोती और हरे रंग की शॉल। यह लुक पारंपरिक है और इसमें सांस्कृतिक संदेश भी छिपा हुआ है।

Dhoti and Kurta
धोती-कुर्ता
WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story