Nita Ambani: अनंत-राधिका की शादी में नीता अंबानी ने पहना था पुराना हीरे का हार, रॉयल अंदाज से बटोरी सुर्खियां

Nita Ambani
X
अनंत-राधिका की शादी में नीता अंबानी ने पहना था पुराना हीरे का हार, रॉयल अंदाज से बटोरी सुर्खियां
Nita Ambani: नीता अंबानी अक्सर अपने रॉयल अंदाज को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। लेकिन अनंत की शादी के एक कार्यक्रम में नीता ने जो नेकलेस पहना था, उसे वह पहले भी पहन चुकी हैं।

Nita Ambani: भारत और एशिया के सबसे अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी की पत्नि नीता अंबानी अक्सर अपने रॉयल अंदाज को लेकर सुर्खियों में रहती है। 60 साल की उम्र होने के बावजूद नीता आज भी जवां और खूबसूरत दिखती हैं। लेकिन अनंत की शादी के एक कार्यक्रम में नीता ने जो नेकलेस पहना था, उसे वह पहले भी पहन चुकी हैं।

दरअसल, हाल ही में नीता अंबानी और मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी ने अपनी मंगेतर राधिका मर्चेंट संग शादी रचाई है। इस भव्य समारोह में न सिर्फ देश-विदेश, बल्कि खेल और राजनीतिक जगत की तमाम हस्तियां शामिल हुईं। इस दौरान अंबानी परिवार के रॉयल अंदाज की चर्चा हर तरफ जोरों-शोरों से हुई ।

नीता ने रॉयल अंदाज से बटोरी सुर्खियां
लेकिन खासतौर पर नीता अंबानी के लुक ने लोगों का ध्यान खींचा। हालांकि, हमेशा की तरह नीता की परिधान पसंद किसी से कम नहीं थी। उन्होंने मशहूर डिज़ाइनर जोड़ी अबू जानी और संदीप खोसला द्वारा बनाई गई कस्टम थराद लहंगा था। जिस पर हाथ से कढ़ाई की गई थी। लहंगें पर छोटे-छोटे मिरर लगे थे जो खूब चमक रहे थे। लहंगे के साथ नीता ने रॉयल ब्लू साटन सिल्क दुपट्टा कैरी किया था, जिस पर चांदी के धागों से काम किया गया था।

कुंदन के हार में नीता का शाही लुक
इसके साथ ही उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए कुंदन का हार पहना था। हालांकि, ये हार उन्होंने ईशा अंबानी के शादी फंक्शन में भी कैरी किया था। लेकिन नीता ने अपने शाही अंदाज को लेकर खूब सुर्खियां बटोरी थी। वहीं उन्होंने ग्लैमरस मेकअप और फ्रेंच बन हेयरस्टाइल किया था। कुंदन के हार के साथ मैचिंग इयररिंग्स और चूड़ियां भी पहनी थी।।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story