Logo
election banner
Mouth Ulcer Home Remedies: कई लोगों को मुंह में अक्सर छाले हो जाते हैं, ऐसा पेट में गर्मी बढ़ने की वजह से होता है। आइए जानते हैं छाले ठीक करने के घरेलू नुस्खे।

Mouth Ulcer Home Remedies: मुंह के छाले की समस्या काफी तकलीफ भरी होती है। पेट की गर्मी बढ़ने की वजह से मुंह में छाले या अल्सर की परेशानी पैदा होती है। मुंह में छाले होने के कई कारण हो सकते हैं। इसमें ज्यादा मिर्च मसालेदार फूड खाना, लंबे वक्त से मेडिकेशन जारी रहना हो सकता है। कई लोगों को छाले की समस्या अक्सर बनी रहती है। ऐसे में कुछ भी खाना या पीना मुश्किलभरा हो जाता है। आप अगर इस परेशानी से दो-चार होते हैं तो छाले होने पर कुछ घरेलू नुस्खे काफी कारगर साबित हो सकते हैं। 

छाले की समस्या पूरी तरह से खत्म करने के लिए लाइफस्टाइल में जरूरी बदलाव के साथ सही खान-पान बेहद जरूरी होता है। इसके अलावा कुछ आसान होम रेमेडीज़ भी इस परेशानी में काफी असरदार हो सकती हैं। 

छाले के इलाज के घरेलू उपाय

छाछ - मुंह में  छाले होने की मुख्य वजह पेट की गर्मी बढ़ना होती है। ऐसी स्थिति में छाछ पीना काफी लाभकारी होता है। इससे पेट की गर्मी शांत करने में मदद मिलती है। इसके साथ ही छाछ से गरारे करने पर भी परेशानी में आराम मिलता है। 

बर्फ - छालों में अगर दर्द ज्यादा बढ़ गया है तो ऐसे में बर्फ के टुकड़े से सिकाई करने से काफी आराम मिलता है। इससे अगर सूजन पैदा हुई है तो उसमें भी राहत मिलती है। 

टी ट्री ऑयल - छाले की समस्या में टी ट्री ऑयल लगाना लाभकारी हो सकता है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, इसके चलते छालों पर इसे लगाने से जल्दी फायदा होने लगता है। इसे दिन में तीन से चार बार छालों पर लगाया जा सकता है। 

लहसुन - छालों के इलाज में लहसुन भी प्रभावी हो सकता है। लहसुन का पेस्ट तैयार करें और उसे छालों पर लगाकर छोड़ दें। 15-20 मिनट तक लगाने के बाद उसे धो लें। लहसुन में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-बायोटिक प्रॉपर्टीज छालों को ठीक करने में मदद करती हैं। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)

5379487