A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
Mint Sharbat Benefits: पुदीना की पत्तियां सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती हैं। इसकी तासीर ठंडी होती है, यही वजह है कि गर्मी के दिनों में पुदीना का खाने में काफी उपयोग किया जाता है। पुदीना का शरबत भी समर सीजन में खूब पसंद किया जाता है। पेट की गर्मी अगर बढ़ गई हो तो पुदीना शरबत पीने से काफी राहत मिलती है। शरीर का तापमान मेंटेन रखने में भी पुदीना शरबत मदद करता है।
गर्मी में हीट स्ट्रोक यानी लू लगने की समस्या काफी आम होती है। अगर पुदीना का शरबत पिया जाए तो इस परेशानी से बहुत हद तक बचा जा सकता है। आपको अगर पुदीना शरबत बनाते नहीं आता है तो इसे सिंपल स्टेप्स फॉलो कर आसानी से बनाया जा सकता है।
पुदीना शरबत के लिए सामग्री
पुदीना पत्तियां - 1 कप
नींबू रस - 1 चम्मच
भुना जीरा - 1/4 टी स्पून
सेंधा नमक - 1/4 टी स्पून
चीनी - 2-3 टी स्पून
बर्फ के टुकड़े - 3-4
पुदीना शरबत बनाने का तरीका
गर्मी के दिनों में पुदीना शरबत पीकर खुद को हेल्दी बनाए रखा जा सकता है। पुदीना शरबत स्वाद से भरपूर होने के साथ ही पौष्टिकता लिए होता है। ये लू से बचाव करता है। पुदीना शरबत तैयार करने के लिए पुदीना की ताजी पत्तियां लें। इन्हें पानी में धोएं, जिससे पत्तियों के ऊपर जमी गंदगी हट जाए। इसके बाद इन्हें मिक्सर में डालें और ऊपर से आधा गिलास पानी मिला दें।
इसे भी पढ़ें: Punjabi Shorba Recipe: टमाटर और नारियल से बनाएं पंजाबी शोरबा, पीते ही एनर्जी से भर जाएगी बॉडी, सीखें सिंपल रेसिपी
अब मिक्सर जार में भुना हुआ जीरा, सेंधा नमक और स्वादानुसार चीनी भी मिक्स कर दें। जार का ढक्कन लगाकर सारी चीजों को पीस लें। इसके बाद मिश्रण को छन्नी की मदद से एक बर्तन में छान लें। अब इस मिश्रण में डेढ़ गिलास ठंडा पानी और मिलाएं और 3-4 आइस क्यूब्स डाल दें।
इसे भी पढ़ें: Masala Roti Recipe: सिंपल रोटी खाकर बोर हो गए हैं, इस बार बनाएं मसाला रोटी, जो खाएगा बार-बार डिमांड करेगा
स्वादिष्ट पुदीना शरबत बनकर तैयार हो चुका है। इसे पांच मिनट तक ऐसे ही रहने दें, जिससे बर्फ से एकदम ठंडा हो सके। इसके बाद पुदीना शरबत सर्विंग गिलास में डालें और परोसें।
